logo

ट्रेंडिंग:

खुशखबरी! अब फ्लाइट की 60 पर्सेंट सीट के लिए नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज

हवाई जहाज में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है कि अब एक फ्लाइट की 60 पर्सेंट सीट बिना अतिरिक्त पैसे दिए ही बुक की जा सकेंगी।

air line companies

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

अगर आप भी हवाई जहाज में यात्रा करते हैं तो अक्सर पसंदीदा सीट के लिए परेशान होते होंगे। इसकी वजह यह है कि मौजूदा वक्त में किसी फ्लाइट की सिर्फ 20 प्रतिशत सीटें ही बिना पैसे दिए बुक की जाती हैं। अब केंद्र सरकार ने देश की एयरलाइन कंपनियों से कहा है कि वे कम से कम 60 प्रतिशत सीट मुफ्त में बुक करने दें। बाकी की 40 प्रतिशत सीटों के लिए पैसे लिए जा सकते हैं। इसका नतीजा यह होगा कि मुफ्त में बुक होने वाली सीट की संख्या अब तीन गुना बढ़ जाएगी। अगर किसी फ्लाइट में कुल 100 सीटें होंगी तो 60 सीटें बिना पैसे दिए चुनी जा सकेंगी। बाकी की 40 सीटों के लिए यात्रियों को पैसे देने होंगे। सरकार ने यह भी कहा है कि एक ही पैसेंजर नेम रिकॉर्ड (PNR) वाले टिकट पर यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को साथ में बिठाया जाए।

 

इन कदमों की घोषणा करते हुए सिविल एविएशन मंत्रालय ने कहा कि नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइन कंपनियों को निर्देश दिया है कि हर उड़ान में कम से कम 60 प्रतिशत सीट बिना अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध कराई जाएं। एक एयरलाइन कंपनी के अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में केवल 20 प्रतिशत सीट बिना शुल्क के बुक की जा सकती हैं जबकि बाकी सीट के लिए अतिरिक्त पैसे देने पड़ते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: इंदौर: EV की चार्जिंग पॉइंट में धमाका, सिलेंडर भी फटा, जिंदा जल गए 8 लोग

क्या-क्या बदल दिया गया?

 

मंत्रालय ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, 'एक ही PNR पर यात्रा करने वाले यात्रियों को साथ बैठाया जाए या आस-पास की सीट दें।’ अधिकारी ने बताया कि ये निर्देश घरेलू उड़ानों पर लागू होंगे। ये कदम ऐसे समय में उठाए गए हैं जब पसंदीदा सीट चुनने सहित विभिन्न सेवाओं के लिए विमानन कंपनियों की ओर से ज्यादा पैसे लिए जाने को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बुधवार को जानकारी दी कि यात्रियों की सुविधा को और बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘60 प्रतिशत सीट बिना शुल्क, परिवारों के लिए साथ बैठने की व्यवस्था और खेल उपकरण, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट एवं पालतू जानवरों के परिवहन के लिए स्पष्ट और पारदर्शी नियम।’

 

 

मौजूदा वक्त में 20 प्रतिशत सीटें चुन लिए जाने के बाद अगर आप अपनी पसंद से सीट चुनना चाहें तो उसके लिए पैसे देने पड़ते हैं। अगर आप पैसे देकर सीट नहीं चुनते हैं तो एयरलाइन कंपनियां अपने हिसाब से आपको सीट अलॉट कर देती हैं। कई बार यह भी होता है कि एक साथ टिकट बुक करके जा रहे लोगों को अलग-अलग बैठा दिया जाता है। यही वजह है कि अब नए नियम लाए गए हैं ताकि यात्रियों को असुविधा न हो। यह समस्या सिर्फ भारत में ही नहीं, दुनिया के तमाम देशों में भी है। 

 

यह भी पढ़ें: महामारी के बाद बूम…फिर ब्रेक, विदेशी टूरिस्टों में भारी गिरावट, क्या हैं आंकड़े?

 

इसी को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 5 फरवरी 2023 को लिखा था, 'कुछ एयरलाइन कंपनियां सीट चुनने और परिवार के लोगों के साथ बैठने तक के लिए अतिरिक्त पैसे मांगती हैं। कांग्रेस को जंक फी प्रोटेक्शन ऐक्ट पास करना चाहिए ताकि इस पर रोक लगाई जा सके।'

 

बता दें कि भारत के DGCA ने अप्रैल 2024 में यह अनिवार्य कर दिया था कि छोटे बच्चों की सीट उनके गार्जियन का कम से कम एक पैरेंट्स के साथ होगी। साथ ही, यह भी कहा गया था कि इसके लिए अतिरिक्त पैसे भी नहीं लिए जाएंगे। यात्रियों की ओर से लगातार आ रही शिकायतों के बाद अब DGCA ने 60 पर्सेंट सीट अतिरिक्त चार्ज से मुक्त कर दी है। 


और पढ़ें