logo

ट्रेंडिंग:

इंजन में आग लगने की आशंका, कोलकाता में उतारा गया तुर्की का विमान

236 यात्रियों से भरे तुर्किश एयरलाइंस विमान को कोलकाता एयरपोर्ट पर उतारा गया। इंजन में आग लगने की आशंका के चलते विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। इंजन की जांच की जा रही है।

Turkish Airlines

तुर्किश एयरलाइंस। ( Photo Credit: ANI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

इंजन में आग लगने की आशंका के बाद टर्किश एयरलाइंस की एक फ्लाइट की कोलकाता एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करवाई गई। यह फ्लाइट नेपाल की राजधानी काठमांडू से तुर्की के इस्तांबुल जा रही थी। विमान में 236 यात्री सवार थे। कोलकाता एयरपोर्ट पर विमान की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि टर्किश एयरलाइन के कैप्टन ने विमान के दाहिने इंजन में आग लगने की आशंका जताई। तुरंत इसकी जानकारी कोलकाता एटीसी को दी।

 

कोलकाता एयरपोर्ट के निदेशक ने बताया कि टर्किश 727 विमान की कोलकाता एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी लैंडिंग हुई। कैप्टन ने कोलकाता एटीसी को दाहिने इंजन में आग लगने की आशंका के बारे में बताया। एयरपोर्ट पर विमान 2 बजकर 49 बजे पहुंचा। इसमें 236 यात्री सवार थे। विमान अभी कोलकाता एयरपोर्ट पर है। जांच चल रही है।

 

यह भी पढ़ें: 'गद्दारी, मक्कारी और अय्याशी से भरा', नेहरू पर ये क्या बोल गए निशिकांत दुबे?

चार मिनट के भीतर इंजन में लगी आग

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के महाप्रबंधक टेक्नाथ सीताउला ने जानकारी दी कि तुर्की एयरलाइंस की उड़ान संख्या टीएचवाई-727 में टेकऑफ के चार मिनट के भीतर ही दाहिने इंजन में आग लग गई। यह विमान दोपहर 1:28 बजे रवाना हुआ था। आग लगने के बाद पायलट ने विमान को काठमांडू के पश्चिम में मोड़ दिया और दाहिने इंजन को बंद कर दिया। करीब 10 मिनट तक वहीं रुका रहा।

 

यह भी पढ़ें: SIR का केस लड़ने SC पहुंचीं ममता बनर्जी, जोरदार बहस के बाद चुनाव आयोग को नोटिस

 

 

काठमांडू लौटने का दिया गया था विकल्प

नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के उप प्रवक्ता ज्ञानेंद्र भुल ने बताया कि विमान के दो में से एक इंजन में खराबी आई है। पायलट ने काठमांडू टावर को जानकारी दी। धाडिंग जिले के ऊपर विमान ने एक ही इंजन से उड़ान जारी रखी, ताकि स्थिति का आकलन किया जा सके। हालांकि चालक दल को लगा कि एक इंजन से अधिक दूरी की यात्रा करना सुरक्षित नहीं है। विमान को काठमांडू लौटने का विकल्प दिया गया, लेकिन पायलट ने विमान को कोलकाता की तरफ बढ़ा दिया। विमान में चालक दल के 11 सदस्य भी सवार थे। 


और पढ़ें