logo

ट्रेंडिंग:

मणिपुर में महिला समेत 4 की गोली मारकर हत्या, किसने ली जिम्मेदारी?

मणिपुर में हिंसा की आग अभी बुझती नहीं दिख रही है। सोमवार को चार लोगों की हत्या से राज्य में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेजा गया है।

Manipur News.

मणिपुर में गोली मारकर चार की हत्या। (AI Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

पिछले लंबे समय से हिंसा से प्रभावित मणिपुर में सोमवार को बड़ी घटना हुई। यहां के चुराचांदपुर जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने 72 वर्षीय महिला समेत चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक घात लगाकर हमले को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि घटना मोंगजांग गांव की है। सोमवार को दोपहर एक कार में सवार होकर सभी कहीं जा रहे थे। तभी घात लगाकर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। 

 

सूत्रों के मुताबिक मृतकों की पहचान थेनखोथांग हाओकिप उर्फ ​​थापी (48), सेखोगिन (34), लेंगोउहाओ (35) और फाल्हिंग (72) के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से 12 से ज्यादा खाली कारतूस मिले हैं। चुराचांदपुर जिला मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया, 'ऐसा लग रहा है कि चारों लोगों को नजदीक से गोली मारी गई। 

 

यह भी पढ़ें: जुलाई में 5 देशों का दौरा करेंगे PM मोदी, क्यों अहम है यात्रा?

इस संगठन ने ली जिम्मेदारी

उधर, यूनाइटेड कुकी नेशनल लिबरेशन आर्मी (UKNLA) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। घटनास्थल मोंगजांग चुराचांदपुर शहर से लगभग पांच किमी दूर है। यहां अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है। इस बीच रविवार को पुलिस ने बिष्णुपुर जिले के तेराखोंगशांगबी मानिंग लैथेल में 51 मिमी आईएलएलजी बम को निष्क्रिय करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस के हत्थे चढ़े तीन उग्रवादी

उधर, इंफाल पश्चिम और पूर्वी जिलों में सुरक्षा बलों ने तीन उग्रवादियों को पकड़ा है। तीनों का संबंध प्रतिबंधित संगठनों से था। पुलिस ने बताया कि रविवार को इंफाल पश्चिम जिले के लामडेंग अवांग लेईकाई से प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) से जुड़े एक उग्रवादी को पकड़ा गया है। उसकी पहचान युमनाम प्रेमकुमार सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी निजी और सरकारी स्कूलों के अलावा प्रधानों व सदस्यों से जबरन वसूली करता था।

 

यह भी पढ़ें: विवादों में रहने वाले T राजा सिंह का BJP से इस्तीफा, वजह क्या है?

 

प्रतिबंधित संगठन पीआरईपीएके से जुड़े कंगबाम राजू सिंह को भी पकड़ने में सफलता मिली है। शनिवार को पुलिस ने उसे इंफाल पश्चिम जिले के हीरांगोइथोंग से दबोचा है। तीसरा उग्रवादी केसीपी (नोयोन/एमएफएल) से जुड़ा था। उसे इंफाल पूर्वी जिले के नोंगपोक संजेनबाम खुल्लेन से गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान मनोहरमयुम कबीचंद्र शर्मा उर्फ ​​राजो के तौर पर हुई है।

 

 


और पढ़ें