logo

ट्रेंडिंग:

शिमला से दिल्ली, कश्मीर से कन्याकुमारी तक, कैसे मनाई जा रही ईद? तस्वीरें देखें

देशभर में आज धूमधाम से ईद मनाई जा रही है। लोग ईद पर एक दूसरे के गले मिलकर बधाई दे रहे हैं। इस खास मौके पर शिमला से दिल्ली तक खास तस्वीरें नजर आईं।

 children from the Muslim community gather to offer prayers on the occassion of Eid Al-Fitr

ईद का जश्न, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

देशभर में आज ईद उल फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। रमजान के पवित्र महीने के खत्म होने के बाद जैसे ही चांद नजर आया लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और ईद का जश्न शुरू हो गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग मस्जिदों में नमाद अदा कर रहे हैं। लोग एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। गांवों से लेकर बड़े शहरों तक ईद हर जगह त्योहार की खास रौनक देखने को मिली। यह दिन न सिर्फ धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि भाईचारे और एकता का भी प्रतीक है। हर ओर खुशियों का माहौल है, जहां लोग एक साथ मिलकर ईद की नमाज अदा कर रहे हैं। तमाम लोग सोशल मीडिया के जरिए ईद की बधाई दे रहे हैं। 

 

दिल्ली, लखनऊ, पटना, मुंबई और कोलकाता समेत कई बड़े शहरों में सुबह से ही ईद की चहल पहल रही। इस बार भी ईद ने देश की गंगा जमुनी तहजीब की झलक पेश की, जहां हर धर्म के लोग एक दूसरे की खुशियों में शामिल होते नजर आए। इस खाम मौके पर देश की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत तमाम नेताओं ने लोगों को बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं। कामना है कि यह दिन चारों ओर भाईचारे और सद्भावना को और अधिक बढ़ाए। सभी लोग सुखी और स्वस्थ रहें।'

 

यह भी पढ़ें: बारिश, ओले और तेज हवाएं, अगले 24 घंटों में भी राहत नहीं, कब तक रहेगा ऐसा मौसम?

अजमेर में मनाई ईद

ईद के इस खास मौके पर राजस्थान के अजमेर स्थित विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में ईद के मौके पर विशेष रौनक देखने को मिली। दरगाह परिसर में स्थित ऐतिहासिक शाहजहानी मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने ईद की नमाज अदा की और देश में अमन-चैन, खुशहाली तथा भाईचारे की दुआ मांगी। सुबह से ही दरगाह शरीफ में जायरीनों का तांता लगा रहा। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए लोगों ने नमाज में शिरकत की और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।

दिल्ली में सख्त सुरक्षा के बीच नमाज

राजधानी दिल्ली में ईद के मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। जामा मस्जिद, फतेहपुरी मस्जिद और अन्य प्रमुख स्थानों पर हजारों लोगों ने नमाज अदा की। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया और ड्रोन व सीसीटीवी के जरिए निगरानी रखी गई। कुछ इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किया गया ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। दिल्ली की मशहूर जामा मस्जिद में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इस खास मौके पर भारी संख्या में लोगों ने वहां नमाज अदा की। दिल्ली के उत्तम नगर जैसे इलाकों में विशेष सतर्कता बरती गई, जहां पहले से तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया। 

 

शिमला में दिखी खास तस्वीरें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और अन्य पहाड़ी इलाकों में भी ईद का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। ठंडे मौसम के बावजूद लोग सुबह जल्दी उठकर मस्जिदों में पहुंचे और नमाज अदा की। यहां छोटे स्तर पर ही सही लेकिन आपसी भाईचारे की मिसाल देखने को मिली, जहां अलग अलग समुदायों के लोग एक दूसरे को बधाई देते नजर आए।

 

ऐसे मनाई जाती है ईद

ईद उल फितर रमजान के महीने के खत्म होने के बाद मनाई जाती है। इस दिन की शुरुआत सुबह की खास नमाज से होती है। लोग नए कपड़े पहनते हैं, इत्र लगाते हैं और मस्जिद या ईदगाह में जाकर नमाज अदा करते हैं। इसके बाद जकात और फितरा के रूप में जरूरतमंदों को दान दिया जाता है, ताकि हर कोई इस खुशी में शामिल हो सके। घर लौटने के बाद परिवार और रिश्तेदारों के साथ मिलकर मिठाइयां और खास पकवान खाए जाते हैं। बच्चे बड़ों से ईदी लेते हैं और दिनभर खुशियां मनाई जाती हैं। यह त्योहार प्रेम, दया और भाईचारे का संदेश देता है।

 

यह भी पढ़ें: प्रेस की आजादी पर हमला या कानूनी कार्रवाई, UNI दफ्तर सील, हंगामा क्यों बरपा?

सेलिब्रिटीज ने भी मनाई ईद

ईद के मौके पर फिल्मी सितारों और खेल जगत की हस्तियों ने भी खास अंदाज में त्योहार मनाया। कई बॉलीवुड कलाकारों ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को ईद की शुभकामनाएं दीं और परिवार के साथ त्योहार मनाया। सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान जैसे सितारों के घरों के बाहर फैंस की भीड़ देखने को मिली, जहां वे हर साल की तरह लोगों को ईद की बधाई देते हैं। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने पारंपरिक कपड़ों में तस्वीरें साझा कर त्योहार की खुशियां जाहिर कीं। सोशल मीडिया पर ईद मुबारक ट्रेंड करता रहा और लोगों ने एक दूसरे को डिजिटल तरीके से भी शुभकामनाएं दीं।

 

Related Topic:#ईद

और पढ़ें