logo

मूड

ट्रेंडिंग:

उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी

उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर के कारण तापमान गिरा है। राजधानी और NCR में ठंड से राहत नहीं है।

Snowfall in Sonmarg

सोनमर्ग में बर्फबारी, Photo Credit- PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में आने वाले सप्ताह के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। राजधानी और NCR, खासकर नोएडा में ठंड से फिलहाल राहत नहीं मिली है। रविवार (4 जनवरी) को दिनभर धूप नहीं निकलने के कारण लोग घरों में ही रहने को मजबूर रहे।

 

मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी राज्यों में भी ठंड का असर तेज है। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के आसार हैं, जबकि उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड जारी है। पहाड़ी राज्यों के कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। हिमाचल प्रदेश के पांच स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया।

 

यह भी पढ़ें- तो खत्म हो जाएंगे छोटे देश! वेनेजुएला पर हमले से दुनिया को खतरा क्या?

 

दिल्ली और NCR का हाल

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है, जबकि अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 2 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की संभावना जताई गई थी। 5 जनवरी को हल्के से मध्यम कोहरे का अनुमान भी लगाया गया है।

नोएडा में न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक रहा, जबकि अधिकतम तापमान 3 डिग्री कम दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में गिरावट के कारण ठंड और बढ़ गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। रविवार को नोएडा का AQI 307 और ग्रेटर नोएडा का 316 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में है। GRAP-3 की पाबंदियां हटने के बाद निर्माण कार्य बढ़ने से वायु गुणवत्ता और खराब हो गई है।

राजस्थान का मौसम

राजस्थान के अधिकांश जिलों में बीते दो दिनों से शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित किया है। माउंट आबू में लगातार दो रातों से तापमान माइनस 1 और माइनस 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है।

पंजाब में शीतलहर का अलर्ट

पंजाब में भी शीतलहर और घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ के लिए 5 जनवरी और अगले दिन घने कोहरेकोल्ड वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि यह स्थिति 9 जनवरी तक बनी रह सकती है। बीते 24 घंटों में राज्य के तापमान में 2.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में अगले 7 से 8 दिनों तक मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

 

यह भी पढ़ें- पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड, मौसम का हाल जानिए

पहाड़ी राज्यों का हाल

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में सुबह 10 बजे तक कोहरे की चेतावनी जारी की गई है, जिससे सर्दी और बढ़ सकती है। राज्य के पांच शहरों में न्यूनतम तापमान पहले ही माइनस में पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार लाहौल-स्पीति, चंबा, किन्नौर और कुल्लू जिले की ऊंची चोटियों पर अगले 48 घंटों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

 

 

उत्तराखंड में भी कड़ाके की ठंड का असर जारी है, जहां मुनस्यारी सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में कोहरे के कारण सुबह और देर शाम विजिबिलिटी कम रहने की आशंका है।

अन्य राज्यों का हाल

उत्तर प्रदेश में कोहरे और कंपकपी भरी ठंड से जनजीवन प्रभावित है। हरियाणा में 4 जनवरी को कोहरे का खासा असर देखने को मिला। तापमान में लगातार गिरावट के चलते 8 जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट और 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बिहार के अधिकांश हिस्सों में भी कड़ाके की ठंड का प्रभाव बना हुआ है।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap