logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'दिल्ली आते ही तिहाड़ भेज देंगे', कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर डर क्यों गए हैं?

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगर वह भारत आते हैं तो यहां पहुंचते ही उन्हें तिहाड़ जेल में डाल दिया जाएगा।

Cockroach Janata Party founder Abhijeet Dipke claims

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) की एक कथित टिप्पणी के विरोध में सोशल मीडिया पर मजाक और व्यंग्य के तौर पर शुरू हुई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अब एक बड़े ऑनलाइन पॉलिटिकल आंदोलन में बदल चुकी है। इस वर्चुअल पार्टी की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता के बीच इसके संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि सरकार उनके इस तीखे व्यंग्य से इस कदर डर गई है कि यदि वह भारत वापस लौटे तो उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से ही सीधे तिहाड़ जेल भेज दिया जाएगा।

 

एक हालिया इंटरव्यू में अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए अभिजीत दीपके ने कहा, 'मुझे पूरा अंदेशा है कि मैं जैसे ही दिल्ली हवाई अड्डे पर कदम रखूंगा, दिल्ली पुलिस का भारी-भरकम काफिला मुझे सीधे तिहाड़ जेल ले जाएगा।' उन्होंने आगे कहा कि इस पूरे अभियान के माध्यम से आज देश के करोड़ों युवाओं और आम जनता को इस बात का गहरा एहसास हुआ है कि इस व्यवस्था में उन्हें किस नजर से (कॉकरोच की तरह) देखा जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड को किसने मारी गोली? PoK में हुआ ढेर

इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की रेस में BJP को पछाड़ा

इस डिजिटल पैरोडी पार्टी की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया पर इसने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। सिर्फ 4 दिनों में ही इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स 12 मिलियन (1.2 करोड़) के पार पहुंच गए। खास बात यह है कि इस मामले में CJP ने देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी BJP को भी पीछे छोड़ दिया, जिसके इंस्टाग्राम पर फिलहाल 8.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

 

खबर लिखे जाने तक कॉकरोच पार्टी के इंस्टा पेज पर 16.5 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके थे। इसके बाद इस पेज ने कांग्रेस को भी पीछे छोड़ दिया, जिसके इंस्टाग्राम पर 13.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हालांकि, पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का कहना है कि सिर्फ फॉलोअर्स बढ़ जाने से उन्हें कोई खास खुशी नहीं है, क्योंकि बेरोजगारी और जनता से जुड़े असली मुद्दे आज भी वैसे के वैसे बने हुए हैं।

 

यह भी पढ़ें: खबरगांव की खबर पर जागा रेलवे, कुलियों की वसूली पर कही ऐक्शन की बात

कौन हैं अभिजीत दीपके?

30 साल के अभिजीत दीपके पेशे से पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजिस्ट हैं। उन्होंने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और हाल ही में अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस का कोर्स पूरा किया है। अभिजीत डिजिटल कैंपेन, सोशल मीडिया नैरेटिव और राजनीतिक कम्युनिकेशन के क्षेत्र में काम कर चुके हैं। उनके इस ऑनलाइन अभियान को महुआ मोइत्रा, कीर्ति आजाद और अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं का भी समर्थन मिल रहा है।


और पढ़ें