logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कॉकरोच जनता पार्टी का AAP से क्या कनेक्शन निकल आया? वायरल हुई पुरानी पोस्ट

कॉकरोच जनता पार्टी के मुखिया अभिजीत दिपके की एक पुरानी पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें वह आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया के साथ दिखाई दे रहे हैं।

CJP Founder Abhijit Dipke with AAP Leader

मनीष सिसोदिया के साथ अभिजीत, Photo Credit: @abhijeet_dipke

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है। इस पार्टी ने कुछ ही दिनों में दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को इंस्टाग्राम पर पीछे छोड़ दिया है। जस्टिस सूर्यकांत के 'कॉकरोच' वाले बयान के बाद शुरू हुई इस पार्टी को युवाओं का जमकर समर्थन मिल रहा है और कई विपक्षी नेता भी इस पार्टी में शामिल हो रहे हैं या इसका समर्थन कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने तो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बीजेपी और सीजेपी में मुकाबले की बात कही लेकिन इस बीच लोग इस पार्टी के मुखिया के बारे में जानना चाहते हैं जिनका अब आम आदमी पार्टी से रिश्ता सामने आ रहा है। 


कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य सूत्रधार अभिजीत दीपके हैं। अभिजीत मुख्य रूप से सोशल मीडिया पर काम करते हैं और वह पेशे से एक पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजिस्ट हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए राजनीतिक माहौल को समझते हैं और उसके हिसाब से नैरेटिव तैयार करते हैं। उन्होंने अब तक कई जगहों पर काम किया है और उनकी पुरानी पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया के साथ नजर आ रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें: क्या है 'कॉकरोच जनता पार्टी', जिसमें शामिल हो गईं महुआ मोइत्रा?

 

AAP से क्या रिश्ता?

अभिजीत दिपके की आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ अब कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इनमें से एक तस्वीर में वह दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ गले लगते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए अभिजीत ने कहा, 'धन्यवाद मनीष सिसोदिया सर। आपके साथ काम करने के दौरान आपने मुझे जो भी अवसर दिए उनके लिए मैं आपका आभारी हूं।' अभिजीत ने आगे लिखा कि वह बॉस्टन के लिए रवाना हो रहे हैं और इसमें मनीष सिसोदिया का आशीर्वाद उन्हें मिला है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि आम आदमी पार्टी के लिए उनके समर्पण को कोई भी दूरी कम नहीं कर सकती है। 

AAP से जुड़े रहे अभिजीत

अभिजीत डिपके महाराष्ट्र के औरंगाबाद से हैं। उन्होंने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की और इसके बाद आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया टीम से जुड़ गए। इस दौरान उन्होंने डिजिटल कैंपेनिंग, मीम नैरेटिव और ऑनलाइन राजनीतिक प्रचार पर काम किया। फिलहाल अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशंस की पढ़ाई कर रहा है। अभिजीत आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया टीम में काम कर चुके हैं और इस बात को लेकर उनके साथ सीजेपी में काम कर रहे साथियों का कहना है कि अभिजीत ने किसके लिए काम किया है इससे कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए। 

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं अभिजीत दीपके, जिन्होंने बनाई 'कॉकरोच जनता पार्टी'?

सोशल मीडिया पर बहस

सोशल मीडिया पर अब सीजेपी और अभिजीत बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के निशाने पर आ गए हैं। बीजेपी के समर्थक अभिजीत को देश के खिलाफ साजिश करने वाला और युवाओं को भ्रमित करने वाला बता रहे हैं। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी ने समर्थकों का कहना है कि जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को कमजोर किया है उसी तरह सीजेपी भी कांग्रेस को कमजोर करने की एक कोशिश है। 

AAP के साथ जाएंगे अभिजीत?

लोगों के मन में एक सवाल उठने लगा है कि क्या सीजेपी, आम आदमी पार्टी की ही सोशल मीडिया टीम की ओर से बनाई गई पार्टी है और भविष्य में दोनों साथ आ जाएं। इस सवाल का जवाब खुद अभिजीत ने दिया है। उन्होंने आज तक को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने 2020 से 2023 के बीच थोड़े समय के लिए AAP के लिए काम किया था। वह उनके स्वास्थ्य मॉडल से प्रभावित थे। अभिजीत ने कहा कि इसके बाद मुझे लगा कि मुझे अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने एक साल का ब्रेक लिया और अपनी हायर एजुकेशन के लिए काम शुरू कर दिया। उन्होंने कई विदेशी कॉलेजों में एडमिशन के लिए अप्लाई किया और उन्हें बॉस्टन यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिल गया और इसके बाद से वह वहीं हैं। 


और पढ़ें