logo

ट्रेंडिंग:

Happy New Year 2026: इधर सूरज डूबा, उधर आ गया नया साल, कई देशों में जश्न शुरू

भारत में सूरज डूबने के साथ ही कई देशों में नए साल का जश्न शुरू हो गया है कि क्योंकि उन देशों में रात के 12 बज चुके हैं और वहां 2026 आ चुका है।

Happy New Year 2026

Happy New Year, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

भारत में जैसे-जैसे सूरज ढल रहा है, साल 2025 पूर्ण होने की ओर बढ़ रहा है। अब पूरे देश को नए सूरज का इंतजार है जो एक नए दिन, नए महीने और नए साल में उगेगा। भारत से पहले कई देशों को नए साल की खुशी मिलने लगी है और उन देशों में नए साल का जश्न शुरू हो गया है। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में जैसे ही रात के 12 बजे जोरदार आतिशबाजी करके नए साल का स्वागत किया गया। न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया में भी नए साल का जश्न शुरू हो चुका है। इन दोनों देशों के अलावा किरीबाती और फिजी जैसे देशों में नए साल का जश्न शुरू हो गया है।

 

भौगोलिक स्थिति के चलते साउथ पैसिफिक के देशों ने सबसे पहले 2025 को विदाई दी। 17 लाख की आबादी वाले ऑकलैंड शहर में में जब रात के 12 बजे तो लोगों ने जबरदस्त आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया। ऑकलैंड के लोगों ने न्यूजीलैंड की सबसे ऊंची इमारत, स्काई टावर से आतिशबाजी करके 2026 का स्वागत किया और इस तरह यह बारिश से प्रभावित जश्न में नए साल का स्वागत करने वाला पहला प्रमुख शहर बन गया। 5 मिनट के इस प्रदर्शन में 240 मीटर ऊंचे स्काई टावर की अलग-अलग मंजिलों से जबरदस्त आतिशबाजी की गई। बारिश के अनुमान के कारण बुधवार को न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप में कुछ कार्यक्रम रद्द कर दिए गए थे।

 

यह भी पढ़ें- Google Gemini से नए साल के ग्रीटिंग कार्ड कैसे बनाएं? जानिए आसान तरीका

 

 

 

नए साल के स्वागत के लिए तैयार है भारत

 

नए साल पर जश्न मनाने के लिए भारत में तैयारियां जोरों पर हैं। शहरों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। क्लबों ने अपनी तैयारी कर रखी है और यंग जेनरेशन के साथ-साथ पार्टी के शौकीन सभी उम्र वर्गों के लोगों ने भी अपने-अपने हिसाब से प्लान कर रखा है। कोई घूमने के लिए पहाड़ों पर गया है तो कई ठंडी से ब्रेक लेकर गोवा के बीच पर घूम रहा है। कोई साउथ के राज्यों में स्थित सुंदर हिल स्टेशनों पर घूम रहा है तो कोई ठंडी को दरकिनार करके कश्मीर में बर्फबारी का मजा उठाने पहुंचा है।

 

 

 

 

विविधता के देश भारत के लोग अपने-अपने तरीके से नए साल का जश्न मनाने को तैयार हैं। अब से कुछ ही घंटों में भारत भी नए साल का स्वागत करेगा और नई उर्जा के साथ अपनी तरक्की और प्रगति के लिए आगे बढ़ेगा।

 

यह भी पढ़ें- सिर्फ हैप्पी न्यू ईयर बोलकर नहीं, इस बार कुछ खास तरीके से दें नए साल की बधाई

ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया में सुस्त रहा जश्न

 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर न्यूजीलैंड के दो घंटे बाद 2026 का स्वागत किया गया। देश के सबसे बड़े शहर सिडनी में लगभग 30 वर्षों में ऑस्ट्रेलिया में हुई सबसे भीषण सामूहिक गोलीबारी की घटना का असर जश्न में नजर आया। दो बंदूकधारियों ने 14 दिसंबर को बोंडी बीच पर हनुक्का उत्सव को निशाना बनाया था, जिसमें 15 लोग मारे गये थे और 40 घायल हो गये थे। बुधवार को सिडनी हार्बर ब्रिज पर आयोजित आतिशबाजी देखने के लिए शहर के तटीय इलाके में बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।

 

 

 

 

ऑस्ट्रेलिया के सबसे करीबी पड़ोसियों में से एक, इंडोनेशिया में सुमात्रा द्वीप के कुछ हिस्सों में एक महीने पहले आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से तबाह हुए समुदायों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए नए साल की पूर्व संध्या के कार्यक्रमों को सीमित कर दिया गया है।

Related Topic:#National News

और पढ़ें