logo

ट्रेंडिंग:

2 आधार कार्ड के साथ गिरफ्तार बांग्लादेशी हिरोइन शांता पॉल हैं कौन?

शांता पॉल पश्चिम बंगाल के अलग-अलग पतों पर साल 2023 से रह रही हैं। वह बांग्लादेश की ब्यूटी कंटेस्टेंट की विनर रह चुकी हैं, एशिया ग्लोबल कंपटीशन में भी शामिल हो चुकी हैं।

Shanta Paul

बांग्लादेशी हिरोइन शांता पॉल। (Photo Credit: Instagram/ShantaPaul)

बांग्लादेश से आए घुसपैठिए, भारत के लिए सिरदर्द बन रहे हैं। अलग-अलग प्रोफेशन में भी इन बांग्लादेशियों की एंट्री अब परेशानी का सबब बन रही है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक हिरोइन, जिसे लोग हिंदुस्तानी समझ रहे थे, वह भी बांग्लादेश से आई थी और फर्जी आधार कार्ड बनवाकर खुद को हिंदुस्तानी बता रही थी। कोलकाता में शांता पॉल नाम की एक महिला को खुफिया विभाग ने गिरफ्तार किया है। 

शांता पॉल पेशे से अभिनेत्री हैं और कई मॉडलिंग प्रोजेक्ट में नजर आ चुकी हैं। उनके पास से भारतीय आधार कार्ड और वोटर आईडी जैसे दस्तावेज पाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि शांता पॉल ने बांग्लादेश में कई मॉडलिंग प्रतियोगिताएं जीती हैं। साल 2023 से जादवपुर के बिजॉयगढ़ में वह किराए के मकान में रह रही थीं। उन्हें पार्क स्ट्रीट पुलिस ने गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें: SSC ने ऐसा क्या कर दिया कि सड़क पर उतरे छात्र और टीचर? समझें पूरी बात

शांता पॉल के घर से क्या-क्या मिला?

शांता पॉल के घर की तलाशी में बांग्लादेशी स्कूल परीक्षा का एडमिट कार्ड, बांग्लादेशी एयरलाइन, आईडी कार्ड और दो आधार कार्ड मिले हैं। एक आधार कार्ड कोलकाता का है, दूसरा बर्धमान का है। दोनों साल 2020 में जारी हुए थे। शांता पॉल ने हाल ही में ठाकुर पुकुर पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की थी। वहां भी उन्होंने अलग-अलग पता बताया था। पुलिस का कहना है कि वह बार-बार पता बदलती थीं और अलग-अलग पहचान के साथ रहती थीं। 

कैसे पकड़ी गईं शांता पॉल?

शांता पॉल ने एक ऐप-कैब बिजनेस में कुछ पैसे लगाए लगाए थे। जब इससे जुड़े कुछ सवाल उनसे पूछे गए तो उनके जवाब ने पुलिस का शक बढ़ा दिया। शांता ने इन भारतीय दस्तावेजों को कहां से हासिल किया, इसके बारे में कोई जवाब नहीं दे पाईं। पुलिस को शक है कि वह किसी बड़ी रैकेट का हिस्सा हो सकती हैं। अब पुलिस इस तलाश में जुटी है कि कैसे दस्तावेज मिले हैं, किन कागजातों के जरिए इन्हें तैयार किया गया है। 

यह भी पढ़ें: 10 में से 1 टीचर 'नाकाबिल'; कहानी भारत के एजुकेशन सिस्टम की

कौन हैं शांता पॉल?

खुफिया विभाग ने आधार कार्ड, वोटर आईडी और राशन कार्ड की जांच के लिए UIDAI, चुनाव आयोग और राज्य खाद्य विभाग से संपर्क किया है। शांता पॉल का मूल निवास बांग्लादेश के बरिसाल में है। शांता पॉल को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया था। अब वह 8 अगस्त तक पुलिस की हिरासत में हैं।

आंध्र प्रदेश के शख्स से की है शादी 

शांता पॉल के पति, आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। उनके माता-पिता दक्षिण कोलकाता के फ्लैट में रह रहते हैं, जिनकी जांच जारी है। उनके एक पुरुष साथी से भी पूछताछ की जा रही है। अभी तक उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है। साल 2019 में शांता पॉल ने केरल में मिस एशिया ग्लोबल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। उन्होंने हाल ही में एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कहा था कि वह बंगाली और तेलुगु फिल्मों में काम कर रही हैं।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap