logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है...' कहकर रो पड़े अरविंद केजरीवाल; सिसोदिया ने संभाला

राउज एवेन्यू कोर्ट से आरोप मुक्त होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात कर रहे थे, तभी अचानक से वह रो पड़े।

arvind kejriwal cry

रोते हुए अरविंद केजरीवाल। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली आबकारी नीति मामले में बरी हो गए हैं। शुक्रवार को दिल्ली आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को आरोप मुक्त कर दिया। राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने केजरीवाल के साथ में मनीष सिसोदिया को भी इस केस में क्लीन चिट दे दी। कोर्ट ने शामिल सभी 23 आरोपियों को डिस्चार्ज कर दिया। 

 

कोर्ट से आरोप मुक्त होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात की। इस दौरान उनके साथ पार्टी ने बड़े नेता मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल रो पड़े। इसके बाद उन्हें सिसोदिया ने संभाला। थोड़ी देर बार अपने आंसू पोछते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'बीजेपी कहती थी केजरीवाल भ्रष्ट है... इसके बाद वह रोने लगे।' 

 

यह भी पढ़ें: 'बीमार होने की वजह से नहीं छोड़ा पद...', जगदीप धनखड़ का बयान वायरल क्यों?

आंसू पोछकर केजरीवाल बोले

आंसू पोछकर केजरीवाल बोले, 'केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है। मैंने केवल अपनी जिंदगी में इमानदारी कमाई है। इन्होंने झूठा केस लगाया। आज यह साबित हो गया कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार है। मनीष सिसोदिया और आम आदमी कट्टर ईमानदार है।'

 

 

 

आरोपपत्र का संज्ञान लेने से इनकार

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा दाखिल आरोपपत्र का संज्ञान लेने से भी इनकार कर दिया। कोर्ट ने सीबीआई पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि जांच में बहुत कमियां थीं। सीबीआई ने जो चार्जशीट दाखिल की थी, उसमें कई जगहों पर कोई गवाह या बयान नहीं थे, जो आरोपों को साबित कर सके। अदालत ने कहा कि आरोप पत्र में कई ऐसी कमियां हैं जिनका सबूतों से समर्थन नहीं मिलता।

 

यह भी पढ़ें: JNU में प्रदर्शन के दौरान झड़प, 25 पुलिसकर्मी घायल, 14 छात्र गिरफ्तार


और पढ़ें