logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'सदमे में देश, अर्थव्यवस्था कहां खड़ी है बताएं PM मोदी', केजरीवाल की 3 गुजारिश

अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से कड़े सवाल पूछे और कहा कि प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि वर्तमान में देश की अर्थव्यवस्था के क्या हालात हैं?

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल। Photo Credit (@AamAadmiParty)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पश्चिम एशिया संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी से कड़े सवाल पूछे और कहा कि प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि वर्तमान में देश की अर्थव्यवस्था के क्या हालात हैं? साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री बताएं कि आने वाले समय में देश की अर्थव्यवस्था कैसी रहेगी?

 

रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद से देश की जनता से अपील की। इस अपील में उन्होंने लोगों से वर्क फ्रॉम होम, विदेश यात्रा नहीं करने और सोना एक साल के लिए खरीदना बंद करने की अपील की थी। इसके पीछे उन्होंने भारत के विदेश मुद्रा भंडार में आ रही कमी को बताया था। इसी कड़ी में केजरीवाल ने सबसे पहले पीएम के 7 अपील्स को याद दिलाया। 

 

यह भी पढ़ें: 'महाभारत भी छोटा लगेगा', संजय कपूर संपत्ति विवाद पर जस्टिस पादरीवाला

वो अपील ये हैं...

  • वर्क फ्रॉम होम
  • विदेश यात्रा मत करो
  • सोना खरीदना बंद करो
  • पेट्रोल-डीजल की बचत करो
  • खाद का कम से कम इस्तेमाल करो
  • विदेशी सामान कम से कम इस्तेमाल करो
  • खाने का तेल कम इस्तेमाल करो

पूरा देश सदमे में है- केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारा देश 1950 में आजाद हुआ था। आजादी के बाद देश के ऊपर कई संकट आए- चीन और पाकिस्तान से युद्ध और आर्थिक संकट भी आए लेकिन इतने कठोर कदम किसी भी प्रधानमंत्री ने देशवासियों से नहीं लेने के लिए कहे। उन्होंने कहा, 'मुझे याद है  लाल बहादुर शास्त्री और इंदिरा गांधी ने सोना ना खरीदने की देश से अपील की थी लेकिन एक साथ 7 अपील किसी प्रधानमंत्री ने नहीं की।' केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी की इस अपील से पूरा देश सदमे में है।

 

 

 

केजरीवाल की मोदी से तीन गुजारिश

'आप' के अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित करते हुए तीन गुजारिश की। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री ने इतने कठोर कदम उठाने के लिए कहा है तो इसका मतलब है कि देश की अर्थव्यवस्था का काफी बुरा हाल है। आने वाले समय में देश की अर्थव्यवस्था का और भी बुरा होने का अंदेशा है। देश यह जानना चाहता है कि आज हम कहां खड़े हैं?

 

यह भी पढ़ें: 3 मई को हुई NEET (UG) परीक्षा रद्द, फिर से होगी परीक्षा, NTA ने किया एलान

देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति क्या है?

उन्होंने मोदी सरकार पर सीधा सवाल उठाने हुए कहा कि पीएम मोदी को देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति के बारे में जनता को बताना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि देश की सभी लोग देशभक्त हैं और सभी अपने देश के लिए कठोर से कठोर कुर्बानियां देने के लिए तैयार हैं लेकिन जनता को पता तो चले कि यह कदम क्यों उठाए जा रहे हैं? केवल आदेश दे देने से काम नहीं चलेगा।

 

केजरीवाल ने यह भी कहा कि मोदी द्वारा की गई अपील के पीछे स्पष्ट कारण अमेरिका और ईरान के बीच का युद्ध है, लेकिन देश की गिरती अर्थव्यवस्था के पीछे कोई और कारण भी हो सकता है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी सवाल उठाया कि सभी 7 उपाय मध्यम वर्ग के लिए ही क्यों हैं और प्रधानमंत्री स्वयं, मंत्री, अधिकारी और देश के अति धनाढ्यों को इस तरह का त्याग क्यों नहीं करना चाहिए?


और पढ़ें