logo

मूड

ट्रेंडिंग:

आपके पेट में छिपा है ग्लास जैसी त्वचा का राज, रोजाना खाएं ये चीजें

हम आपको उन चीजों के बारे में बता रहे हैं जो आपकी आंत के लिए फायदेमंद है। ये चीजें त्वचा को ग्लोइंग रखने में मदद करती है।

Skin Care tips

स्किन केयर टिप्स, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

आज के समय में हर किसी को खूबसूरत और दमकती त्वचा चाहिए। इस पाने के लिए लोग तमाम तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग दमकती त्वचा पाने के लिए 12 स्टेप स्किन केयर रूटीन को फॉलो करते हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि दमकती त्वचा का राज स्वस्थ आंत में छिपा है। 

 

अगर आप अंदर से स्वस्थ हैं तो इसका प्रभाव चेहरे पर भी दिखाई देता है। आपकी त्वचा फ्रेश दिखाई देंगी। इसके लिए आपको अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करना है। ये चीजें आपके गट यानी आंत के लिए बहुत फायदेमंद है।

 

यह भी पढ़ें: नौतपा के 9 दिन पड़ती है भीषण गर्मी, पहले से करें तैयारी और यूं रखें अपना ख्याल

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है ये चीजें

छाछ

 

छाछ एक ऐसा प्रोबायोटिक है जो आपके सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। यह एक प्राकृतिक प्रोबायोटिक है जो आपके शरीर को ठंडा रखता है और सूजन को कम करने का काम करता है। छाछ पीने से आपका गट हेल्दी रहता है जिसका असर त्वचा पर भी दिखाई देता है।

 

मेथी पानी

 

सुबह उठकर मेथी का पानी पिएं। इसे बनाने के लिए आपको एक ग्लास पानी में आधा चम्मच मेथी का दान  डाल दें। मेथी में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जो शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करता है। यह पीसीओएस के मरीज के लिए भी फायदेमंद होता है।

 

घी

 

घी हेल्दी फैट है जो ब्यूटिरेट से भरपूर होता है। यह हेल्दी फैट जो गट लाइनिंग के लिए अच्छा होता है। साथ ही घी विटामिन A, E और K को अच्छे से एब्जॉर्ब करता है। रोजाना एक चम्मच घी खाना सेहत के लिए फायदेमंद है। घी खाने से त्वचा ग्लोइंग और खूबसूरत दिखती है।

 

हरी सब्जियां खाएं
 
आज के समय में लोग ऐजिंग की समस्या को कम करने के लिए रेटिनॉल का इस्तेमाल करते हैं। आप इसकी बजाय अपनी डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें । उसके साथ खाने में हल्दी, चीया,अलसी और हर्ब्स को शामिल करें। ये चीजें खाने से शरीर में इलास्टिसिटी बढ़ती है जो कोलेजन क बूस्ट करने का काम करता है। साथ ही ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम करने में भी मदद करता है।

 

यह भी पढ़ें: Ebola पर जारी हुई कोरोना जैसी अडवाइजरी, लक्षण दिखें तो तुरंत दें सूचना

 

तनाव को दूर रहे

 

तनाव हमारे शरीर के लिए ही नहीं त्वचा के लिए भी नुकसानदायक है। कोर्टिसोल का लेवल ज्यादा होने से पाचन संबंधी परेशानियां और शरीर में सूजन होता है। हमेशा जितनी भूख हो उससे कम खाना खाएं। खाना खाने के बाद 5 से 10 मिनट तक के लिए जरूर चलें।

Related Topic:#Skin Care

और पढ़ें