logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गर्मी में बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं, फॉला करें ये रूटीन बढ़ाए मजबूती

गर्मी के मौसम में बाल रूखे और बेजान नजर आते हैं। इस मौसम में हेयरफॉल की समस्या बढ़ जाती है। आइए जानते हैं बालों को कैसे हेल्दी रख सकते हैं।

hair care tips

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

गर्मी के मौसम में बालों की ग्रोथ तेजी से होती है क्योंकि सर्कुलेशन बढ़ता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म रेट भी बढ़ता है। वहीं दूसरी तरफ धूप, धूल और पसीने की वजह से बाल चिपचिपे और बेजान नजर आते हैं। इस वजह से बालों झड़ने की समस्या बढ़ जाती है। 

 

ऐसे मौसम में बालों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। अगर आप भी बालों को प्राकृतिक रूप से बढ़ाना चाहते हैं तो हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं। इन टिप्स को फॉलो करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: बर्फ की चादर नहीं कचड़े का ढेर है राजस्थान की यह जगह, सेहत के लिए खतरनाक क्यों?

बालों को कैसे बनाए मजबूत?

स्कैल्प को साफ करें

गर्मी के मौसम में धूल और पसीना स्कैल्प पर चिपक जाता है। हर हफ्ते स्कैल्प को अच्छे से शैंपू लगाकर साफ करें। शैंपू लगाकार मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे बालों की जड़ों को ज्यादा पोषण मिलता है। 

 

ऐसा करने से क्या फायदा होता?

 

मसाज करने से खून का संचार बढ़ता है।
बालों की जड़ों तक ज्यादा पोषक तत्व और ऑक्सीजन पहुंचती है।
इससे बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है।

बालों को हाइड्रेट रखें

गर्मी को मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए रोजाना 2 से 3 लीटर पानी पिएं। इससे शरीर और बाल दोनों को अंदर से हाइड्रेशन मिलता है। गर्मी की हवा और धूप बालों की नमी छीन लेती है। ये बालों के प्रोटीन को नुकसान पहुंचती हैं जिससे बाल रूखे, बेजान और टूटने लगते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 50+ उम्र वाले जरूर कराएं प्रोस्टेट की जांच, ऐसी सलाह क्यों दे रहे अक्षय कुमार?

हेल्दी डाइट लें

गर्मी के मौसम में हेल्दी डाइट लें। यह आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। अपनी डाइट में प्रोटीन वाली चीजें खाएं।

  • बेरीज- ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी भरपूर होता है जो कोलेजन बनाने में मदद करता है और आयरन को एब्जॉर्ब करता है। इससे बाल मजबूत होते हैं।
  • एवोकाडो- इसमें हेल्दी फैट्स होते हैं जो बालों को चमकदार बनाते हैं और स्कैल्प को नरम और हेल्दी रखते हैं।
  • नट्स और सीड्स-अखरोट और चीया सीड्स में बायोटिन और जिंक की भरपूर मात्रा होती है जो बालों की ग्रोथ और मजबूती के लिए जरूरी है।

बिना हीट के स्टाइलिंग

गर्मियों में अपने बालों की नेचुरल टैक्सचर को बनाए रखना चाहिए। अगर जरूरी हो तभी ब्लो ड्राई का इस्तेमाल करें। इससे बालों की आउट लेयर सुरक्षित रहती है और बाल कम टूटते हैं।


और पढ़ें