logo

ट्रेंडिंग:

पेट की चर्बी कम करने के लिए छोड़ें बाहर का खाना, स्टडी में खुलासा

हम सभी जानते हैं कि प्रोसेस्ड फूड सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। इसके अधिक सेवन से वजन तेजी से घटता है। हाल ही में स्टडी हुई है जिसमें इस बात की पुष्टि कर दी गई है।

processed food vs healthy food

प्रोसेस्ड फूड और हेल्दी फूड की प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Freepik)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

हम सभी जानते हैं कि अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड हमारे सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। अल्ट्रा प्रोसेस्ड चीजों का अधिक सेवन करने से मोटापा, दिल की बीमारियां और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। हम क्या खाते हैं? इस बात का हमारे सेहत पर प्रभाव पड़ता है। हाल ही में एक स्टडी हुई है जिसमें बताया गया कि अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड सिर्फ जंक फूड से ज्यादा होता है। इसमें खाने पीने की वे सभी चीजें शामिल हैं जिन्हें फैक्ट्री में प्रोसेस्ड किया दाता है। इनी चीजों में फ्लेवर, प्रिजर्वेटिव औप इमल्सीफायर का इस्तेमाल किया जाता है।

 

शोधकर्ताओं ने एक ग्रुप के लोगों को कुछ हफ्तों तक अल्ट्रा प्रोसेस्ड चीजें खाने से मना कर दिया था और दूसरे ग्रुप के लोगों को भरपूर अल्ट्रा प्रोसेस्ड डाइट दी गई। यह स्टडी यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में हुई थी। इस पर शोधकर्ताओं ने 2 महीनों तक अध्ययन किया था। शोध में पाया गया कि जिन लोगों ने हेल्दी चीजों का सेवन किया उन्होंने ज्यादा तेजी से वजन घटाया। जबकि जो लोग अत्यधिक प्रोसेस्ड फूड खा रहे थे उन्हें अधिक भूख लगी और फिटेनस के लक्ष्यों को पूरा करना मुश्किल हो गया। यह स्टडी Nature Medicine में पब्लिश हुई है।

 

यह भी पढ़ें- World Lung Cancer Day: क्या होता है फेफड़ों का कैंसर? जानें लक्षण

वजन घटाने के लिए छोड़ें प्रोसेस्ड फूड

इस स्टडी में दोनों ग्रुप के लोगों को एक जैसी मात्रा में कैलोरी, प्रोटीन, कार्ब्स और फैट दिया गया। दोनों ग्रुप के लोगों को यूके सरकार की इटवेल गाइड (Eatwell Guide) के मुताबिक भोजन दिया गया था। इसके बावजूद दोनों ग्रुप में फर्क क्यों पाया गया? स्टडी में पाया गया कि 8 हफ्ते बाद दोनों ग्रुप के लोगों का वजन कम हुआ लेकिन प्रोसेस्ड फूड नहीं खाने वालों के वजन, बीएमआई और फैट के मात्रा में कमी देखी गई। इसके अलावा इन लोगों में ट्राइग्लिसराइड्स की मात्रा भी कम हुई। जबकि प्रोसेस्ड फूड खाने वाले लोगों में एलडीएल की मात्रा कम पाई गई।

यह भी पढ़ें- लिपस्टिक लगाने से काले हो रहे होंठ? खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें

चुनें हेल्दी ऑप्शन

इंस्टेंट नूडल्स की बजाय ब्राउन राइस या किनोआ का चुनाव करें।

फ्रोजन की जगह पर हेल्दी चीजें खाएं।

शुगर वाली चीजों की बजाय नट्स और फ्रूट्स खाएं।

 

Related Topic:#Weight loss

और पढ़ें