logo

मूड

ट्रेंडिंग:

संक्रांति पर बिना चीनी के बनाएं ये मिठाइयां, डायबिटीज वाले भी बिना रोक-टोक खाएं

मकर संक्रांति पर घर में मिठाइयां बनाई जाती हैं। आइए जानते हैं आप घर पर कौन-कौन सी मिठाइयां बना सकते हैं?

home made sweets

गुड़ तिल के लड्डू, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

नए साल की शुरुआत जनवरी के महीने में होती है। इसी महीने में फसलों की कटाई भी होती है। इस वजह से पूरे देश में लोहड़ी, बैसाखी, मकर संक्रांति और पोंगला का त्योहार धूम-धाम से मनाया जाता है। इन त्योहारों पर घर में विभिन्न प्रकार की मिठाइयां बनती है। खासतौर से मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ खाया जाता है। माना जाता है कि तिल और गुड़ खाने से रिश्ते में मिठास बनी रहती है। सेहत के लिए भी गुड़ और तिल बहुत ही फायदेमंद होता है।

 

गुड़ एक अन प्रोसेस्ड स्वीटर है जिसमें आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और कैल्शियम पाया जाता है। सर्दियों में गुड़ शरीर के लिए फायदेमंद होता है। यह आपके शरीर को गर्म रखता है। साथ ही पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गुड़ में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। वहीं, तिल प्रोटीन से भरपूर होता है जो सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। हम आपको कुछ ऐसी मिठाइयों की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें- हर सांस के साथ खतरा: प्लास्टिक कणों पर सवार वायरस बढ़ा रहे रेजिस्टेंस

संक्रांति पर बनाएं ये मिठाइयां

तिल गुड़ के लड्डू

 

संक्रांति पर तिल गुड़ के लड्डू घर पर आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए आपको गुड़, तिल, इलायची का पाउडर और घी चाहिए। ये सभी चीजें हमारी घर में आसानी से मिलती है। 

 

 

बनाने का तरीका

 

आपको सबसे पहले तिल को हल्का भून लेना है।. भूने हुए तिल को प्लेट में निकाल लें। कढ़ाई में गुड़ और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से पिघलाएं। इसके बाद गुड़ में तिल और इलायची का पाउंडर मिलाएं। इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर हलके-हल्के हाथों से लड्डू बना लें।

 

तिल मूंगफली का लड्डू

 

आप घर पर तिल और मूंगफल का लड्डू भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले तिल को भून कर निकाल लेना। इसके बाद गुड़ और घी को पिघला लें। फिर पिघले हुए गुड़ में भुना हुआ तिल और भुनी हुई मूंगफली को मिला लें। इन सभी चीजों को अच्छी से मिश्रण तैयार कर लें। आप इस मिश्रण के लड्डू बनाकर रख लें। ये लड्डू जल्दी खराब नहीं होते हैं।

 

तिल का रोल

 

सामग्री- तिल, गुड़, इलायची पाउडर, पानी, थोड़ा सा घी

 

बनाने का तरीका

 

सबसे पहले कड़ाही लें और उसमें सफेद तिल डालकर भून लें। ध्यान रखें कि तिल जल न जाएं। तिल को निकालकर रख लें। इसके बाद गुड़ को पानी डालकर पिघलाएं। गुड़ से जब तार की चाशनी बनने लगे तब गैस बंद कर दें। अब गुड़ में भुना हुआ तिल, इलायची पाउडर मिलाएं। ध्यान रखें कि मिश्रण ज्यादा ठंड न होने दें वरना आकार देना मुश्किल हो जाएगा। आपको हाथ में घी लगाकर मिश्रण को रोल शेप में बनना है। मिश्रण से बनाएं सभी रोल को प्लेट में ठंडा होने के लिए रख दें।

 


और पढ़ें