logo

मूड

ट्रेंडिंग:

चॉकलेट के नाम पर गर्लफ्रेंड को दे रहे हैं 'जहर', जानें नुकसान

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। चॉकलेट डे पर बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को चॉकलेट गिफ्ट करते हैं। क्या आप चॉकलेट खाने के नुकसान जानते हैं।

chocolates

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Freepik)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

चॉकलेट एक ऐसी चीज है जिसे खाने के बाद आपका दिल खुश हो जाता है। उसकी मिठास आपके जुबान पर चढ़ जाती है। किसी का मूड ठीक करना हो या आखिरी मोमेंट पर रूठी गर्लफ्रेंड को मनाना हो। चॉकेलट हमेशा आपका काम आसान कर देती है। इसे बच्चे से लेकर बूढ़े तक खाना पसंद करते हैं। ऐसा शायद ही कोई व्यक्ति होगा जिसे चॉकलेट पसंद ना हो। आज के समय में फिटनेस फ्रीक लोग डॉर्क चॉकलेट खाना पसंद करते हैं क्योंकि वह सेहत के लिए भी अच्छा होता है। हालांकि हर एक चीज के कुछ अपने कुछ साइड इफेक्ट्स होते हैं।

 

आज चॉकलेट डे है। इस खास दिन पर लोग एक-दूसरे को चॉकलेट देते हैं। खासतौर पर बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को इस दिन चॉकलेट गिफ्ट करना नहीं भूलते हैं। क्या आप जानते हैं चॉकलेट के नुकसान के बारे में। बचपन में अक्सर मम्मी कहती हैं कि ज्यादा चॉकलेट खाने से दांत खराब हो जाते हैं। इसी बात को समझने के लिए जानते हैं चॉकलेट खाने के नुकसान।

 

ये भी पढ़ें- रोजाना कितना चलें पैदल, हर उम्र के लोगों को लेने चाहिए कितने स्टेप्स

 

चॉकलेट खाने के नुकसान

 

वजन बढ़ना- कई स्टडी में कहा गया है कि चॉकलेट खाने से आपका बॉडी मास इंडेक्स (BMI) कम होता है और बॉडी फैट बढ़ता है। हालांकि चॉकलेट में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है क्योंकि उसमें चीनी और फैट होता है। अगर कोई वजन घटाना चाहता है तो चॉकलेट पर लगे लेबल में मौजूद सामग्री को जरूर खरीदने से पहले पढ़ लें।

 

दांत खराब होते हैं-  शुगर की मात्रा ज्यादा होने के वजह से दांत खराब होने का खतरा ज्यादा रहता है।

 

माइग्रेन का खतरा- चॉकलेट में कोको टायरामाइन, हिस्टामाइन और फेनिलएलनिन होता है। अगर आप रेगुलर चॉकलेट खाते हैं तो माइग्रेन की समस्या हो सकती है।

 

ये भी पढ़ें- इन बीमारियों में भी दिखते हैं गुलियन बेरी सिंड्रोम के लक्षण, जानें नाम

 

बोन हेल्थ को नुकसान-  अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में कहा गया था कि जो बुजुर्ग महिलाएं अक्सर चॉकलेट का सेवन करती हैं, उनकी बोन डेंसिटी कम हो जाती है। इस वजह से ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा बढ़ जाता है।

 

हैवी मैटल की मिलावट- कुछ कोकोआ पाउडर, चॉकलेट बार में कैडमियम और लीड की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो आपकी किडनी, हड्डियों और शरीर के टिशूज के लिए नुकसानदायक होता है।  2024 की Consumer Reports analysis  में बताया गया कि डॉर्क चॉकलेट बेचने वाली कई कंपनियों के प्रोडक्ट्स में कैडमियम और लीड की मात्रा बहुत ज्यादा मिली है। ये दोनों चीजें सेहत के लिए हानिकारक है।

 

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों और सामान्य बातचीत पर आधारित है। खबरगांव इसकी पुष्टि नहीं करता है। विस्तृत जानकारी के लिए आप अपने की डॉक्टर की सलाह लें।

Related Topic:#Health#Chocolates

और पढ़ें