logo

ट्रेंडिंग:

छठ में ठेकुआ बनाने की परंपरा है, घर पर ट्राई करें यह रेसिपी

छठ के पर्व में ठेकुआ का प्रसाद बनाता है। ठेकुआ खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। अगर आप भी इस त्योहार पर ठेकुआ बनाना चाहते हैं तो हम आपको रेसिपी बता रहे हैं।

thekua

छठ पूजा प्रसाद ठेकुआ, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

25 अक्टूबर से आस्था का महापर्व छठ शुरू हो रहा है। इस त्योहार की शुरुआत नहाय- खाय के साथ होती है। यह पर्व चार दिनों तक चलता है। छठ पर्व में सूरज देवता और छठा मैया को ठेकुआ का प्रसाद चढ़ाया जाता है। ठेकुआ खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है।

 

ठेकुआ खाने का इंतजार साल भर करते हैं। अगर आप घर से दूर हैं और छठ पूजा पर ठेकुआ बनाने चाहते हैं तो हम आपको इसकी रेसिपी बता रहे हैं। आइए जानते हैं ठेकुआ कैसे बनाते हैं?

 

यह भी पढ़ें- स्वस्थ खान-पान से कम कर सकते हैं पॉल्यूशन का प्रभाव, डाइटिशियन से समझें कैसे?

ठेकुआ बनाने की सामग्री

  • आधा कप सूजी
  • 2 कप आटा
  • एक चम्मच छोटी सौंफ
  • एक बड़ा चम्मच कटे बादाम
  • दो बड़ी चम्मच सूखी नारियल
  • दो पिसी हुई इलायची
  • आधा कप देसी घी
  • फ्राई करने के लिए घी या तेल

ठेकुआ बनाने की विधि

ठेकुआ बनाने के लिए सबसे पहले आपको गुड़ को तोड़कर पानी डालकर पानी में घुलने तक पकाना है। जब गुड़ अच्छी से पिघल जाए तो गैस बंद कर दे और उस पानी को छान लें। इसके बाद एक परात में आटा, सौंफ, बादाम, किशमिश, नारियल, इलायची, घी डाले। इसके बाद सभी चीजों को गुड़ और सूजी का घोल मिलाएं और ठेकुआ के लिए आटा तैयार कर लें।

 

यह भी पढ़ें- सेना के जवानों की तरह 2 मिनट में नींद लाने वाला तरीका कितना कारगर है?

 

गूंथे हुए आटा को 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें। इसके बाद आटे की छोटी लोई काट लें और गोल करके फॉक की मदद से मनचाहा डिजाइन बना लें। आप ठेकुआ बनाने के लिए सांचे का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ठेकुआ बनाने के बाद उसे डीप फ्राई करें। आप ठेकुआ को तलने के लिए तेल या घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। जब ठेकुआ ठंडा हो जाए तो इसे डिब्बे में बंद करके रख सकते हैं।

 

Related Topic:#Chhath Puja

और पढ़ें