अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने उन अवैध प्रवासियों के लिए मुफ्त उड़ान और बोनस का एलान किया है, जो स्वेच्छा से अमेरिका छोड़कर जाना चाहते हैं। अमेरिका ने अवैध प्रवासियों के लिए विज्ञापन दिया है कि जो लोग, अपनी मर्जी से अमेरिका छोड़ेंगे, उन्हें 2600 डॉलर की आर्थिक मदद दी जाएगी, जिससे वे अपने देश जा सकें।
अमेरिका ने नागरिकों लुभाने के लिए उन देशों की पहचान वाले प्रतीकों का इस्तेमाल किया है। अमेरिकी पोस्टरों में चीन की महान दीवार, कोलंबिया की इमारतें और ताजमहल को लेकर ऐड दिए गए हैं। जबरन निष्कासित करने की नीति से उलट, अब अमेरिका ने उदार तरीके से अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने की योजना तैयार की है।
यह भी पढ़ें: ताजमहल में कौन फहरा आया तिरंगा? वायरल वीडियो पर मचा बवाल
अमेरिका की योजना क्या है?
अमेरिका की होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट (DHS) ने अवैध तरीके से रह रहे अवैध प्रवासियों के लिए एक खास स्कीम शुरू की है, जिसका नाम 'प्रोजेक्ट होमकमिंग' नाम दिया है। यह स्कीम पिछले साल मई में शुरू हुई थी, जब डोनाल्ड ट्रंप ने अपना दूसरा कार्यकाल संभाला था। अब मार्च 2026 में होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से वापस अपने देश लौटने की अपील की है।
अमेरिका छोड़ने पर अवैध प्रवासियों को क्या मिलेगा?
- घर वापसी के लिए फ्री फ्लाइट
- 2,600 अमेरिकी डॉलर का एग्जिट बोनस
यह भी पढ़ें: कनाडा में अमेरिका जैसा हाल? 10 लाख भारतीय अवैध प्रवासी, नए संकट की वजह समझिए
कैसे मिलेगी यह सुविधा?
अमेरिका ने इस योजना के लिए 'CBP होम ऐप' लॉन्च किया है। इस ऐप में आप अपना विवरण भरकर रजिस्टर कर सकते हैं। घर लौटने पर कोई अरेस्ट, डिटेंशन या सख्ती नहीं बरती जाएगी। सब कुछ सामान्य यात्री की तरह ही होगा।
किन लोगों के लिए है यह स्कीम?
अमेरिका के गृह विभाग का कहना है कि यह स्कीम उन लोगों के लिए है जो खुद वापस जाना चाहते हैं। इसमें भारत, चीन और कोलंबिया जैसे देशों के लोग शामिल हैं। पोस्ट में ताजमहल की तस्वीर लगाई गई है। चीन और कोलंबिया के बड़े लैंडमार्क्स भी दिखाए गए हैं।
कितने लोगों ने लिया फायदा?
जनवरी 2025 से अब तक 22 लाख से ज्यादा अवैध अप्रवासियों ने इस योजना का लाभ लिया है।
यह भी पढ़ें: 'ईरान जलाने चले थे ट्रंप, खुद झुलसे...', अमेरिका से चूक कहां हुई? इनसाइड स्टोरी
पैसे बचत क्यों?
अमेरिकी एजेंसियों का कहना है कि जबरन डिपोर्ट करने में एक व्यक्ति पर 18,245 डॉलर खर्च आता है। इस स्कीम से सिर्फ 5,100 डॉलर लग रहे हैं। अमेरिका ऐसे डिपोर्ट पर 13,000 डॉलर से ज्यादा की बचत कर रहा है। शुरुआत में बोनस 1,000 डॉलर था फिर क्रिसमस पर 3,000 तक बढ़ा, अब 2,600 डॉलर कर दिया गया है।
क्या कह रहे हैं लोग?
सोशल मीडिया पर कई अमेरिकी नागरिकों ने डोनाल्ड ट्रंप सरकार का मजाक उड़ाया है। उनका कहना है कि अपने वैध कानूनी नागरिकों को सरकार 2600 डॉलर क्यों नहीं देती है। एक शख्स ने लिखा, 'करदाताओं का पैसा अमेरिकी सरकार ऐसे फूंक रही है।'
क्या है यह नीति?
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने प्रवासियों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया है। सरकार का कहना है कि अवैध रूप से रह रहे लोग अब अपने घर लौट जाएं। कनाडा और मैक्सिको जैसे देशों से होने वाले घुसपैठ के खिलाफ अमेरिकी सरकार ने सख्ती अपनाई है और टैरिफ थोपने की धमकी भी दी है।