logo

ट्रेंडिंग:

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे गिरफ्तार

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे पर सरकारी फंड के दुरुपयोग के आरोप लगे थे। अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Ranil Wickremesinghe

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को श्रीलंकन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर सरकारी धन के दुरुपयोग के गंभीर आरोप हैं। रानिल विक्रमसिंघे को पहले हिरासत में लिया गया था, उनसे कई दौर की पूछताछ हुई। साल 2023 में विक्रमसिंघे लंदन गए थे। लंदन दौरे पर विवाद हुआ था। राज्य प्रमुख रहते हुए ब्रिटिश यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां उनकी पत्नी को सम्मान दिया जा रहा था। इसी केस में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यात्रा के खर्च के बारे में उनके कर्मचारियों से भी पूछताछ की थी।

विक्रमसिंघे की उम्र 76 साल है। उन पर आरोप है कि इंग्लैंड के एक व्यक्तिगत आयोजन में शामिल होने के लिए उन्होंने सरकार के धन का दुरुपयोग किया। उनकी पत्नी प्रोफेसर मैत्री विक्रमसिंघे का ब्रिटिश यूनिवर्सिटी में सितंबर 2023 में दीक्षांत समारोह हुआ था।

 

यह भी पढ़ें: अब श्रीलंका में भारत की जासूसी नहीं कर पाएगा चीन, दिसानायके का वादा

 

श्रीलंका पुलिस ने समाचार एजेंसी AFP के साथ बातचीत में कहा, 'हम कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट के सामने उन्हें पेश करेंगे। व्यक्तिगत आयोजनों के लिए उन्होंने सरकारी धन का दुरुपयोग किया था।'

रानिल विक्रमसिंघे के खिलाफ दर्ज मामला क्या है

विक्रमसिंघे हवाना में G7 समिट में हिस्सा लेने गए थे। वह लौटते वक्त, लंदन में साल 2023 में रुक गए थे। उनकी पत्नी ने वहां यूनिवर्सिटी ऑफ वॉल्वरहैम्पटन के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया था। उन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी का खर्च, उन्होंने खुद वहन किया था। किसी सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं हुआ था। श्रीलंका की CID ने आरोप लगाया है कि उन्होंने सरकारी धन खर्च किया, अपने अंगरक्षकों को भी उन्होंने सरकारी खर्च पर रखा था।

यह भी पढ़ें:
महाबोधि मंदिर: श्रीलंका के जिस मंदिर में गए पीएम, वहीं है कल्पवृक्ष

रानिल विक्रमसिंघे हैं कौन?

जुलाई 2022 में वह श्रीलंका के राष्ट्रपति बने थे। गोटाबाया राजपक्षे अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया। उनके खिलाफ श्रीलंका की आर्थिक अस्थिरता की वजह से जमकर विरोध प्रदर्शन हुए थे। श्रीलंका की खराब होती आर्थिक स्थिति को उन्हें संभालने का श्रेय जाता है।

Related Topic:#sri lanka news

और पढ़ें