logo

ट्रेंडिंग:

तारिक रहमान सरकार ने बांग्लादेश में लगाया स्पाइसजेट पर बैन, क्या है कारण?

भारतीय एयरलाइन स्पाइसजेट पर बांग्लादेशी एयरस्पेस इस्तेमाल करने पर बैन लगा दिया गया है, जिससे एयरलाइन को नॉर्थ-ईस्ट की उड़ानों पर असर देखने को मिल रहा।

Bangladesh Bans SpiceJet

भारतीय एयरलाइन स्पाइसजेट, Photo Credit: flyspicejet/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

आर्थिक तंगी और अदालती मामलों से जूझ रही भारतीय एयरलाइन स्पाइसजेट (SpiceJet) की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटनाक्रम में बांग्लादेश की तारिक रहमान सरकार ने स्पाइसजेट के लिए अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है। बताया जा रहा है कि स्पाइसजेट ने नेविगेशन और ऑपरेशनल चार्ज का लंबे समय से भुगतान नहीं किया था जिसके चलते बांग्लादेश ने यह फैसला किया है।

 

विवाद बढ़ता देख स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने सफाई पेश की है। कंपनी का कहना है, 'अधिकारियों के साथ बातचीत जारी है और यह विमानन उद्योग से जुड़ा एक रूटीन प्रक्रियागत मामला है। हमारी उड़ान सेवाएं पूरी तरह सामान्य हैं और हम सभी नियमों का पालन करते हुए अपनी निर्धारित सेवाएं जारी रखे हुए हैं।' कंपनी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस मुद्दे का समाधान निकाला जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन के पूर्व राजकुमार एंड्रयू गिरफ्तार, एपस्टीन फाइल्स में आया था नाम

क्या असर हो रहा है?

बांग्लादेशी एयरस्पेस बंद होने का सीधा असर स्पाइसजेट की नॉर्थ-ईस्ट जाने वाली उड़ानों पर पड़ा है। कोलकाता से गुवाहाटी और इंफाल जाने वाले विमानों को अब बांग्लादेश के ऊपर से उड़ने की अनुमति नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब इन विमानों को वैकल्पिक रास्तों से घूमकर जाना पड़ रहा है। इससे न केवल उड़ान का समय बढ़ गया है बल्कि एयरलाइन के ईंधन खर्च में भी बढ़ोतरी होने की आशंका है। जानकारों का मानना है कि छोटे रूट पर ओवरफ्लाइट की अनुमति न होना किसी भी एयरलाइन के मुनाफे को चोट पहुंचाता है।

 

यह भी पढ़ें: ईरान के दो शहरों में धमाके, भयानक आग लगी; अब तक क्या पता चला?

शेयर बाजार में गिरावट

यह पाबंदी ऐसे समय में आई है जब एयरलाइन पहले से ही भारी घाटे में है। दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजों में स्पाइसजेट ने 269.27 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया है। इस खबर के फैलते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर कंपनी के शेयरों में गिरावट देखी गई और यह करीब 1% फिसलकर 16.81 रुपये के स्तर पर आ गया।

Related Topic:#Bangladesh

और पढ़ें