logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन हैं पेटल गहलोत? संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को किया बेनकाब

भारत की राजनयिक पेटल गहलोत ने UNGA में पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। पेटल गहलोत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और साल 2015 से IFS में सेवाएं दे रही हैं।

Petal Gahlot

पेटल गहलोत

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को करारा जवाब दिया है।  भारत की डिप्लोमेट पेटल गहलोत ने UNGA में पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया है। उन्होंने UNGA की भरी सभा में पाकिस्तान को साफ शब्दों में संदेश दिया कि अगर आगे कोई भी गलत हरकत होगी तो भारत करारा जवाब देगा। पेटल गहलोत का जवाब सुन पाकिस्तान वैश्विक मंच पर शर्मिंदा हो गया। पेटल का भाषण अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और हर कोई 33 साल की पेटल गहलोत के बारे में जानना चाहता है। 

 

पेटल गहलोत ने UNGA में राइट टू रिप्लाई के तहत भारत की ओर से जवाब दिया। उन्होंने पाकिस्तान की दोगली नीतियों को दुनिया के सामने रखा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री उन आतंकियों का महिमामंडन कर रहे हैं, जो उनकी विदेश नीति के केंद्र में बैठे हैं। पेटल गहलोत ने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान ने एक दशक तक ओसामा बिन लादेन को शरण दी और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उसकी दोहरेपन की मिसाल आज भी पूरी दुनिया के सामने है। पेटल ने पाकिस्तान पीएम के बयान को झूठ का पुलिंदा बताया और याद दिलाया कि 9 मई तक पाकिस्तान भारत को धमकी दे रहा था और 10 मई को उसकी सेना संघर्ष विराम के लिए गुहार लगा रही थी। 

 

यह भी पढ़ें-- 'आपने 10 साल लादेन को छिपाया', UN में पाक को भारत ने किया फिर बेनकाब

पेटल गहलोत का साफ संदेश

पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब कर पेटल गहलोत ने UNGA में साफ संदेश दिया कि भारत निर्दोष नागरिकों पर होने वाले आतंकी हमलों के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार मानता है और आत्मरक्षा का अधिकार रखता है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान शांति को लेकर वास्तव में गंभीर है तो उसे अपने देश में सक्रिय सभी आतंकी संगठनों को बंद करना होगा और सभी वॉन्टेड आतंकियों को भारत के हवाले करना होगा। 

कौन हैं पेटल गहलोत?

33 की पेटल गहलोत एक इंडियन फॉरेन सर्विस (आईएफएस) अधिकारी हैं। उनका जन्म नई दिल्ली में हुआ और उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वीमेन से राजनीति विज्ञान में मास्टर्स डिग्री की। साल 2015 में उन्होंने इंडियन फॉरेन सर्विस ज्वाइन किया था। इस समय वह संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मिशन की पहली सचिव हैं। इससे पहले वह भारतीय विदेश मंत्रालय के यूरोप वेस्ट डिवीजन, पेरिस और सैन फ्रांसिस्को के भारतीय मिशन में अंडर सेक्रेटरी के तौर पर काम कर चुकी हैं। 


यह भी पढ़ें: 'ट्रंप जंग न रोकते तो तबाही मचती,' UN में ऑपरेशन सिंदूर पर शहबाज शरीफ

गिटार की शौकीन हैं पेटल

पेटल गहलोत गिटार की शैकीन हैं। उनकी सोशल मीडिया पर गाने गाती और गिटार बजाती की वीडियो देखने को मिल जाएंगी। अपने एक्स हैंडल पर वह अक्सर गाना गाते हुए वीडियो शेयर करती हैं। इसके साथ ही उनके सोशल मीडिया से लगता है कि उन्हें प्रकृति से खास लगाव है।

 

वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ और टीम के साथ भी तस्वीरें शेयर करती हैं। पेटल का दोस्ताना अंदाज दूसरे देशों के जिप्लोमेट्स को भी पसंद आता है। यही कारण है कि उनसे मिलने के बाद दूसरे देशों के डिप्लोमेट भी उनसे तुरंत घुलमिल जाते हैं.

Related Topic:#United Nations

और पढ़ें