logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ट्रंप ने बताई एक-एक बात, PM मोदी ने भी किया पोस्ट, कौन है डिनर पार्टी का हमलावर?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने हुई गोलाबारी की घटना के बारे में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी एक पोस्ट किया है और कहा है कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है।

us firing case donald trump

गोलाबारी की घटना पर बोले ट्रंप, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी के एक होटल में हो रही डिनर पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश को संबोधित किया। सीक्रेट सर्विस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की तारीफ करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमला करने वाला शख्स बेवकूफ था और अब उसकी पूरी जिंदगी जेल में बीतेगी। हमलावर को अब पकड़ा जा चुका है और उसकी पहचान 31 साल के कोल एलेन के रूप में हुई है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उसके पास कई हथियार थे। ट्रंप के अलावा अन्य अमेरिकी नेताओं ने भी इस घटना की निंदा की है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी डोनाल्ड ट्रंप के सुरक्षित रहने की कामना करते हुए कहा है कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है।

 

यह घटना वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में हुई जहां व्हाइट हाउस कॉरेस्पोडेंट्स असोसिएशन की डिनर पार्टी चल रही थी। इसमें डोनाल्ड ट्रंप समेत उनकी सरकार के तमाम बड़े मंत्री, देश के बड़े पत्रकार और अन्य सेलिब्रिटी भी शामिल थे। जिस हॉल में डोनाल्ड ट्रंप मौजूद थे, वहां से दूर गोली चली थी लेकिन सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने तुरंत ट्रंप और उनकी पत्नी को वहां से बाहर निकाल लिया था। घटना के थोड़ी देर बाद ही डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस पहुंचे और वहां से देश को संबोधित किया। 

 

यह भी पढ़ें: डिनर के दौरान जोरदार गोलीबारी से मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने क्या-क्या बताया?

डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि पकड़े गए संदिग्ध के पास कई हथियार थे। उसे सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने पकड़ लिया। घटना में एक अधिकारी को गोली लगी लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण उनकी जान बच गई। उन्होंने बताया, 'सीक्रेट सर्विस के अधिकारी को बहुत करीब से एक घातक हथियार से निशाना बनाया गया था। उन्हें गोली लगी लेकिन जैकेट ने अपना काम कर दिया।’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें संदिग्ध को सिक्योरिटी बैरियर के पास से भागते हुए और सीक्रेट सर्विस के एजेंट को उसकी ओर दौड़ते हुए देखा जा सकता है।

हालांकि, हमलावर का मकसद क्या था इसका तत्काल पता नहीं चल सका। कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है और इसे बाद में आयोजित किया जाएगा। ‘व्हाइट हाउस’ संवाददाताओं के संघ के अध्यक्ष वेइजिया जियांग ने कहा, 'हम इसे फिर से आयोजित करेंगे।' वाशिंगटन डीसी के अंतरिम पुलिस प्रमुख कैरोल ने कहा है कि गोलीबारी का संदिग्ध एक होटल में ठहरा हुआ था। वॉशिंगटन डीसी की मेयर ने कहा कि फिलहाल आम लोगों को कोई खतरा नहीं है। डिनर के दौरान गोलीबारी की घटना से मची अफरा-तफरी के बीच सीक्रेट सर्विस और अन्य अधिकारी वॉशिंगटन हिल्टन के बैंक्वेट हॉल में पहुंच गए। वहां मौजूद सैकड़ों मेहमान जान बचाने के लिए मेजों के नीचे छिप गए। जैसे ही लोगों को स्थिति का एहसास हुआ, बॉलरूम में दहशत फैल गई।

 

यह भी पढ़ें: 'बहुत कुछ ऑफर हुआ लेकिन मैंने रिजेक्ट कर दिया', ईरान संग बातचीत पर बोले ट्रंप

PM मोदी ने क्या कहा?

इस घटना के बारे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर लिखा है, 'यह सुनकर राहत मिली कि राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति सुरक्षित हैं और वॉशिंगटन डीसी के होटल में हुई घटना में उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। मैं उनकी सुरक्षा और सेहतमंद जीवन की कामना करता हूं। लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है और इसकी कड़ी शब्दों में निंदा होनी चाहिए।'

कौन है हमलावर?

सुरक्षाकर्मियों ने थोड़ी ही दर में हमलावर को पकड़ लिया। उसकी पहचान कैलिफोर्रनिया के टोरेंस शहर के 31 वर्षीय कोल एलन के रूप में हुई है। उसके पास से एक बंदूक के अलावा एक शॉटगन भी बरामद हुई है। वह साल 2017 में Cal Tech से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका है। 2025 में उसने कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स डिग्री भी हासिल की है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर उसके नाम की पु्ष्टि अभी नहीं की गई है। डोनाल्ड ट्रंप ने उसके बारे में कहा कि वह अकेला लगता है।


और पढ़ें