चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत को लेकर अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत चीन का प्रतिद्वंद्वी होने के बजाय साझेदार है। भारत और चीन को एक साथ मिलकर काम करना चाहिए। दोनों देशों को एक-दूसरे को अवसर देना चाहिए, न कि खतरा बनना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने तमाम ऐसी बातें कही हैं जिसने अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में भी सुर्खियां बटोरी हैं।
चीन के विदेश मंत्री वांग ने यह बयान 8 मार्च यानी रविवार को दिया है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वांग यी ने भारत और चीन की पिछली बैठक को लेकर कहा, '2024 में कजान में हुई उनकी बैठक से चीन-भारत संबंधों में और सुधार हुआ है।' वांग के इस बयान से यह आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में दोनों देश मिलकर काम करेंगे, जिससे भारत का विकास हो पाएगा।
यह भी पढ़ें: 'ऐसी लड़कियों के वजह से होता रेप...', खुशी मुखर्जी के कपड़ों पर रैपर सेंटी
भारत-चीन को लेकर क्या कहा?
चीनी विदेश मंत्री ने कहा, 'आपसी विश्वास और सहयोग दोनों देशों के विकास के लिए लाभकारी है, जबकि विभाजन और टकराव एशिया के तरक्की के लिए हानिकारक है।' उन्होंने आगे कहा कि दोनों देश के नेताओं को डेवलेपमें के रास्ते पर चलना चाहिए और आपसी टकराव से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत और चीन को ‘ब्रिक्स’ शिखर सम्मेलन की मेजबानी में एक-दूसरे का समर्थन करना चाहिए। इसके अलावा वांग ने ईरान-इजराइल को लेकर भी अहम टिप्पणी की है।
जानकारी के लिए बता दें कि ‘ब्रिक्स’ एक ऐसा अतंरष्ट्रीय संगठन है जिसमें साउथ एशिया के 5 देश सदस्य है। इस सगंठन में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका मूल सदस्य हैं लेकिन बाद में सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, इथियोपिया, इंडोनेशिया और ईरान शामिल हो गए है। इस संगठन के सभी सदस्य देश एक दूसरे के विकास के लिए काम करते है। ताकि साउथ एशिया का ग्रोथ हो जाए।
चीन के विदेश मंत्री वांग ने कहा, टमुताबिक भारत और चीन के बीच आपसी विश्वास और सहयोग से दोनों देशों की ग्रोथ हो पाएगी। इसके बजाय अगर दोनों देशों के बीच टकराव और मतभेद चलता रहता है तो न सिर्फ दोनों देश बल्कि पूरे साउथ एशिया के लिए नुकसानदायक हो जाएगा। इसलिए दोनों देशों को आपसी साझेदारी बनाए रखनी चाहिए।' इसके बाद वांग ने कहा कि इस साल भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाला है, वहीं चीन 2027 में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। भारत को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि भारत और चीन दोनों देशों को एक-दूसरे का समर्थन करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: सूबेदार में अनिल कपूर का नया अवतार, क्या फिल्म जीत पाएग दर्शकों का दिल?
ईरान-इजराइल युद्ध पर बोले वांग यी
इस वक्त जहां एक तरफ पूरा विश्व ईरान-इजराइल युद्ध को लेकर चिंतित है, वहीं दूसरी तरफ चीन भारत की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ा रहा है। चीन के विदेश मंत्री ने साफ तौर पर कह दिया है कि भारत को चीन का साझेदार बनकर रहना चाहिए।