logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'जिन्ह मोहि मारा...', मोरक्को में जब राजनाथ सिंह ने सुनाई रामचरितमानस

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मोरक्को के ऐतिहासिक दौरे पर हैं, जहां उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में जवानों की कार्रवाई की तुलना हनुमान से की। साथ ही पाकिस्तान को चेतावनी दी कि भारत केवल जवाबी कार्रवाई करता है।

Rajnath Singh

राजनाथ सिंह, Photo Credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

देश के रक्षा मंत्री मोरक्को के दो दिन के अपने आधिकारिक दौरे पर हैं। यह दौरा किसी भी भारतीय रक्षा मंत्री की पहली मोरक्को यात्रा है। यहां राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में जवानों के कार्रवाई को हनुमान के कामों से जोड़कर कहा कि हमने वही किया जो उन्होंने अशोक वाटिका में किया था। उन्होने रामचरितमानस में वर्णित 'जिन्ह मोहि मारा, ते मोहि मारे' को दोहराते हुए कहा कि भारत ने आतंकवादियों पर हमला इसलिए किया क्योंकि उन्होंने हमारे लोगों को मारा था।

 

राजनाथ सिंह ने मोरक्को के रबात में सीता और हनुमान के अशोक वाटिका में हुए बातचीत का संदर्भ लोगों को बता रहे थे। उन्होंने कहा कि हनुमान ने उस बगीचे को बर्बाद कर दिया जिसमें सीता को रावण ने रखा था। जब सीता ने हनुमान से पूछा कि तुमने ऐसा क्यों किया तो उन्होंने जवाब दिया, 'जिन्ह मोहि मारा, ते मोहि मारे'। इसका मतलब मैंने उसी को मारा जिसने मुझे मारा।

 

 

यह भी पढ़ें- UK, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया ने फिलिस्तीन को देश माना, इजरायल पर असर क्या? 

 

राजनाथ सिंह ने यह पूरा वाकया भारत पर पाकिस्तान में रहने वाले आतंकवादियों के हमले के बारे में लोगों को बताते हुए कहा। राजनाथ सिंह ने कहा, 'हमने किसी नागरिक या सैन्य प्रतिष्ठान पर हमला नहीं किया। केवल भारत ही ऐसा चरित्र रख सकता है। अगर हम चाहते तो किसी भी सैन्य या नागरिक प्रतिष्ठान पर हमला कर सकते थे, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया। हमें भारत के इस चरित्र को कायम रखना चाहिए।'

 

किसी का धर्म पूछकर नहीं मारा

 

राजनाथ सिंह, रक्षामंत्री:-
 आतंकवादी भारत में आकर, हमारे लोगों से उनका धर्म पूछकर उन्हें मार डाला। हमने किसी का धर्म पूछकर या किसी का धर्म देखकर नहीं मारा है। जिन्होंने हमारे साथ गलत किया हमने उनका धर्म देखकर नहीं उनका कर्म देखकर मारा है।

 

यह भी पढ़ें- क्रिकेट मैच, फरहान और AK-47 वाला लुक, संजय राउत क्यों भड़के?

 

 

'पीओके अपने आप हमारा होगा'

 

राजनाथ सिंह ने भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करते हुए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के बारे में कहा कि कश्मीर को वह हिस्सा हमारा अपने आप हो जाएगा। उन्होंने कहा, 'पीओके अपने आप हमारा होगा। पीओके में मांगें उठने लगी हैं, आपने नहीं सुना होगा। मैं 5 साल पहले कश्मीर घाटी में एक कार्यक्रम में भारतीय सेना को संबोधित कर रहा था, तब मैंने कहा था कि हमें पीओके पर हमला करके कब्जा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, वह वैसे भी हमारा है। पीओके खुद कहेगा, 'मैं भी भारत हूं', वह दिन आएगा।'

 

Related Topic:#Rajnath Singh

और पढ़ें