logo

ट्रेंडिंग:

एपस्टीन, यौन शोषण, बदनामियां, किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू विंडसर की कहानी क्या?

किंग चार्ल्स के छोटे भाई एंड्रयू माउंटबेटन विंडसर को पुलिस ने सार्वजनिक स्थल में दुर्व्यवहार के लिए गिरफ्तार किया था। एपस्टीन फाइल में उनका नाम सामने आया था।

Prince Andrew Windsor

एंड्रयू माउंटबेटन विंडसर। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर अब पुलिस हिरासत से रिहा हो गए हैं। एपस्टीन फाइल्स में शाही परिवार की किरकिरी कराने के बाद, अब उन्हें जेल भी जाना पड़ा है। उन पर आरोप है कि उन्होंने सार्वजनिक पद का दुरुपयोग किया है, इसी शक में उन्हें ब्रिटिश पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ पुलिस अपनी जांच जारी रखेगी। 

टेम्स वैली पुलिस ने कहा है कि एंड्रयू को हिरासत में लिया गया था। जांच के बाद उन्हें रिहा किया गया है। अब नॉरफॉक में डाली जा रही रेड पूरी हो गई है। उन्हें विंडसर सैंडिघम स्टेट के पास उनके घर से गिरफ्तार किय गया था। एंड्रयू और कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ दोस्ती खूब सुर्खियों में रही है। 

चार्ल्स तृतीय, किंग, युनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन:-
कानून को अपना काम करने दिया जाना चाहिए। मेरा पुलिस को पूरा समर्थन और सहयोग है। यह खबर चिंताजनक है। निष्पक्षता के साथ इस प्रकरण कीजांच की जाएगी, इसे अधिकारी सही तरीके से देखेंगे। प्रक्रिया में हमारा पूरा सहयोग रहेगा। कानून अपना काम करेगा। 

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन के पूर्व राजकुमार एंड्रयू गिरफ्तार, एपस्टीन फाइल्स में आया था नाम

पुलिस अब क्या जांच रही है?

टेम्स वैली पुलिस, यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ एंड्रयू के संबंधों से जुड़े आरोपों की भी छानबीन में जुटी है। उन पर जेफरी एपस्टीन को खुफिया जानकारियां देने का भी आरोप है। अमेरिकी सरकार ने जेफरी एपस्टीन और और एंड्रयू की बातचीत से जुड़े कई दस्तावेजों को सार्वजनिक किया है। 

कौन हैं एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर?

एंड्रयू पहले 'प्रिंस ऑफ ड्यूक' थे। उनसे यह खिताब बीते साल छीन लिया गया था। अब वह एक आम आदमी की तरह जिंदगी बिता रहे हैं। उन्हें विंडसर के महल 'रॉयल लॉज' से बाहर किया जा चुका है। 

 

यह भी पढ़ें: रेड, जांच और इस्तीफा, एपस्टीन फाइल्स ने पश्चिम के देशों में कैसे मचाई खलबली?

पुलिस ने क्या कहा है?

टेम्स वैली पुलिस ने कहा, 'गुरुवार को हमने नॉरफोक से एक व्यक्ति को पब्लिक ऑफिस में मिसकंडक्ट के संदेह में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति को अब जांच के अधीन रिहा कर दिया गया है। नॉरफोक में हमारी तलाशी पूरी हो चुकी है। ब्रिटेन में सामान्य नियम के अनुसार पुलिस ने संदिग्ध का नाम नहीं बताया। 

क्यों जेल पहुंचे एंड्रयू?

अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने हाल ही में एपस्टीन से जुड़े ईमेल्स और दस्तावेजों को सार्वजनिक किया है। साल 2010 में एंड्रयू ने एपस्टीन को ब्रिटेन के ट्रेड टूर की गोपनीय रिपोर्ट्स भेजी थीं। एपस्टीन ने एक युवा रूसी महिला के साथ डेट का इंतजाम करने की पेशकश की थी। एंड्रयू ने उसे बकिंघम पैलेस में डिनर के लिए बुलाया था। एंड्रयू ने हमेशा किसी गलत काम से इनकार किया है। अलग बात है कि उनकी एपस्टीन फाइल्स में ऐसी कई तस्वीरें हैं, जिन्हें आपत्तिजनक माना जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें: हरदीप पुरी ने दिया राहुल को जवाब, बता दिया कि कैसे आया एपस्टीन फाइल्स में नाम?

 

कितने आरोपों में घिरे हैं एंड्रयू?

वर्जीनिया गिफ्रे ने साल 2001 में एंड्रयू पर यौन उत्पीड़न का इल्जाम लगाया था। साल 2022 में उन्होंने अमेरिका में सिविल केस सेटल किया था। वर्जीनिया गिफ्रे ने पिछले साल आत्महत्या कर लिया था। उनके परिवार ने इस जांच की खबर पर कहा कि इससे उनके दिल को सुकून मिला है और कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।

ब्रिटिश राज परिवार के लिए बड़ा झटका 

यह ब्रिटिश राजपरिवार के लिए बहुत बड़ा झटका है। रॉयल हिस्टोरियन ने इसे आधुनिक समय में किसी रॉयल के लिए सबसे बड़ी बदनामी की बात कही है। आखिरी बार 400 साल पहले किसी बड़े ब्रिटिश शाही परिवार को गिरफ्तार किया गया था।

 

यह भी पढ़ें: एलन मस्क का दावा, जेफरी एपस्टीन के पीड़ितों के केस का खर्च खुद उठाएंगे

एंड्रयू ने अपनी हरकतों से क्या-क्या गंवाया है?

साल 2019 में एंड्रयू को शाही दायित्वों से मुक्त कर दिया गया था। प्रिंस का टाइटल भी उनसे छीन लिया गया था। उन्हें राज महल से निकाल दिया गया था। पुलिस, एपस्टीन फाइल्स से जुड़े ब्रिटेन में यौन अपराधों की जांच कर रही है। 


और पढ़ें