logo

मूड

ट्रेंडिंग:

यूके में चलती ट्रेन में चाकू से हमला, कई लोग घायल, दो गिरफ्तार

यूके के कैम्ब्रिजशायर में हंटिंगडन जा रही एक ट्रेन में चाकू से हमले की घटना सामने आई है, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

Police at incident place

घटनास्थल पर पुलिस, Photo Credit- X @mo_bakshi

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

यूनाइटेड किंगडम के कैंब्रिजशायर में हंटिंग्डन जा रही एक ट्रेन में एक चौंकाने वाली घटना हुई। बताया जा रहा है कि ट्रेन में कई लोगों को चाकू मारा गया है। इस हमले में कितने लोग घायल हुए है इसकी पुष्टि अब तक नहीं हुई है। मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

इस हमले के बाद का वीडियो सामने आया है जिसमें साफ देखा जा रहा है कि सड़क पर अफरा तफरी का माहौल है और मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। BBC की रिपोर्ट में बताया गया कि इस रूट पर रेल सेवाओं पर असर पड़ सकता है, जिससे 60 मिनट तक की देरी या टाइमिंग में बदलाव की उम्मीद है।

 

यह भी पढ़ें- शिक्षक पर 48 लाख का जुर्माना, छात्र को 0 अंक, नकल पर सख्त हुआ UAE

ट्रेन में क्या हुआ?

कैंब्रिजशायर पुलिस को हंटिंग्डन जा रही ट्रेन में हुए हमले की घटना के बारे में जानकारी एक फोन कॉल से मिलीं। इसके बाद ट्रेन को रोका गया और इसमें मौजूद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि यह आधिकारिक तौर पर साफ नहीं है कि कितने लोगों को चाकू मारा गया लेकिन एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

BTP ने बताया

ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस (BTP) ने भी इस हमले पर रिएक्शन देते हुए कहा कि अधिकारी इस घटना पर कार्रवाई करने में कैंब्रिजशायर पुलिस की मदद कर रहे हैं। BTP ने एक ट्वीट में कहा, 'हम फिलहाल हंटिंग्डन जा रही एक ट्रेन में हुई घटना पर कार्रवाई कर रहे हैं, जहां कई लोगों को चाकू मारा गया है। अधिकारी @CambsCops के साथ मौके पर मौजूद हैं और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।'

 

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में गंभीर जल संकट? भारत के कदम को लेकर सामने आई रिपोर्ट

कैंब्रिजशायर पुलिस ने क्या कहा

चाकूबाजी की घटना की खबर मिलने के बाद रविवार को कैंब्रिजशायर में दहशत फैल गई। घंटों बाद, कैंब्रिजशायर पुलिस ने अपने X हैंडल पर एक ऑफिसियल अपडेट जारी कर बताया कि कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

पुलिस के एक ट्वीट में लिखा था, 'हमें शाम 7.39 बजे कॉल आया कि एक ट्रेन में कई लोगों को चाकू मारा गया है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रेन को हंटिंग्डन में रोका गया, जहां दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। कई लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।'

 

पुलिस ने लोगों से घटना के बारे में कोई भी जानकारी होने पर उनसे संपर्क करने की भी अपील की है।

Related Topic:#United Kingdom

और पढ़ें