logo

ट्रेंडिंग:

नॉर्थ कोरिया ने जापान की तरफ दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, दक्षिण कोरिया भी डरा

जापान पर नॉर्थ कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है। दक्षिण कोरिया ने भी हमले की पुष्टि की है।

Kim Jong Un

नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन। Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर कोरिया ने शनिवार को जापान की तरफ एक बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च किया है। जापान के रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। यह मिसाइल, आधे रास्ते में गिर गई। जापान के स्पेशल इकोनॉमिक जोन के बाहर समुद्र में यह ढेर हो गई। 

उत्तर कोरिया ने जापान सागर की तरफ यह हमला किया है। यह घटना तब हुई है, जब दक्षिण कोरिया और अमेरिका अपने सालाना 'फ्रीडम शील्ड' सैन्य अभ्यास कर रहे थे। जनवरी में भी उत्तर कोरिया ने दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं। 

यह भी पढ़ें: उत्तर कोरिया की नई तानाशाह होंगी किम जू! किम जोंग लेंगे संन्यास?



दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री किम मिन-सोक वॉशिंगटन में हैं, जब यह हमला हुआ है। उन्होंने शुक्रवार को दावा किया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ बातचीत फिर से शुरू करने पर जोर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने सवाल किया था कि क्या किम जोंग, अमेरिका से बात करना चाहते हैं। 

 

 

यह भी पढ़ें: किम जोंग उन से इस बार नहीं हुई मुलाकात, ट्रंप बोले- 'बिजी था, मैं वापस आऊंगा'

क्या अब किम जोंग से मिलेंगे डोनाल्ड ट्रंप?

डोनाल्ड ट्रंप, इस महीने के अंत में चीन जाकर शी जिनपिंग से मुलाकात करने वाले हैं। वह किम जोंग से भी मिल सकते हैं। बीते महीने, उत्तर कोरिया सरकार की अहम बैठक में किम जोंग उन ने कहा था कि वह अमेरिका के साथ बेहतर संबंध रख सकते हैं।

किम जोंग, अमेरिका के साथ बातचीत का रास्ता खुला रखना चाहते हैं। अमेरिका को नॉर्थ कोरिया के परमाणु कार्यक्रमों पर ऐतराज है। अब एक बार फिर जापान सागर में तकरार बढ़ने की आशंका है। 

 

Related Topic:#Kim Jong Un

और पढ़ें