logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दशकों की दोस्ती महीनों में तोड़ेंगे बालेन शाह? पत्रकार से बदसलूकी कर रही पुलिस

नेपाल बॉर्डर पर लखनऊ के पत्रकारों को वहां की पुलिस ने घेरकर परेशान किया। बिना इजाजत रिपोर्टिंग करने की बात कहकर पुलिस ने पत्रकारों के साथ बुरा बर्ताव किया।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से नेपाल बॉर्डर पर कवरेज करने गए पत्रकारों के साथ वहां की पुलिस ने बुरा व्यवहार किया है। नेपालगंज-जमुनहा बॉर्डर पर रिपोर्टिंग के दौरान बालेन शाह की पुलिस ने भारतीय मीडिया कर्मियों को चारों तरफ से घेर लिया और उनके साथ काफी बदसलूकी की और सख्ती से पेश आए।

 

लखनऊ के पत्रकार नंदन और उनके साथी जब नेपालगंज-जमुनहा बॉर्डर पर पहुंचे और वहां की स्थिति दिखा रहे थे तभी नेपाल पुलिस के जवानों ने उन्हें घेर लिया। भारतीय मीडिया को देखते ही वहां तैनात पुलिसकर्मी काफी भड़क गए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। पुलिस का गुस्सा इस बात पर था कि भारतीय पत्रकार वहां बिना किसी आधिकारिक अनुमति के रिपोर्टिंग क्यों कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'न भूलना न माफ करना', ऑपरेशन सिंदूर के एक साल होने पर भारत ने फिर दिया संदेश

अनुमति को लेकर पुलिस ने किया परेशान

वहां मौजूद पुलिसवाले पत्रकारों से बार-बार एक ही सवाल पूछ रहे थे कि क्या आपने नेपाल की सीमा में आने और यहां कैमरा चलाने के लिए इजाजत ली थी। पत्रकार नंदन ने बार-बार पुलिस को समझाने की कोशिश की और सफाई दी कि उन्हें इस नियम की जानकारी नहीं थी, अगर पता होता तो वह बिना अनुमति के काम नहीं करते। पत्रकार के बार-बार विनती करने और अपनी बात रखने के बाद भी नेपाल की पुलिस टस से मस नहीं हुई और लगातार उनसे परमिशन के लिए बोलती रही।

 

उत्तर प्रदेश के जितने भी जिले नेपाल की सीमा से लगे हुए हैं वहां के निवासियों का कहना है कि जब भी वे सीमा पार जाते हैं तो उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया जाता है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह भारतीय नागरिकों को वहां अपमानित किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: आम, अनरसा, खाजा और नमो 108 फूल, वियतनाम के राष्ट्रपति को मिले अनोखे गिफ्ट

रिश्तों को बचाने की जरूरत

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि भारत और नेपाल हमेशा से अच्छे दोस्त रहे हैं लेकिन अब जो हो रहा है वह ठीक नहीं है। नेपाल एक दोस्ती वाला देश है, इसलिए बालेन शाह को इस मामले में बीच-बचाव करना चाहिए। सीमा पर फिर से वही पुराना भाईचारा और शांति वापस आनी चाहिए।


और पढ़ें