logo

ट्रेंडिंग:

परमाणु प्लांट पर मिसाइल हमला, ईरान बोला- कई राजधानियों में जीवन खत्म हो जाएगा

ईरान के बुशहर परमाणु प्लांट पर हमले के बाद रूस सबसे बड़ा निकासी अभियान चला रहा है। ईरानी विदेश मंत्री के मुताबिक जंग शुरू होने के बाद चौथी बार प्लांट पर हमला किया गया है।

Bushehr Nuclear Plant

ईरान का बुशहर परमाणु प्लांट। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ईरान के बुशहर परमाणु प्लांट के पास एक मिसाइल गिरने से हड़कंप मच गया। ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक हमले में एक शख्स की जान गई है। इस बीच रूस ने परमाणु प्लांट पर हमले की निंदा की। उसने तुरंत हमले को रोकने की अपील की। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा, 'हम इस जघन्य कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं, जिसके नतीजे में जानमाल का नुकसान हुआ। बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र समेत ईरानी परमाणु सुविधाओं पर हमलों को तुरंत बंद करना चाहिए।'

 

ईरान के बुशहर प्लांट पर रूस की सरकारी न्यूक्लियर एजेंसी रोसाटॉम काम करती है। उसने शनिवार को प्लांट से 198 और कर्मचारियों को निकाला है। प्लांट पर कई हमलों के बाद वहां न्यूक्लियर दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। इस बीच इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि बुशहर प्लांट के फिजिकल प्रोटेक्शन स्टाफ का एक सदस्य प्रोजेक्टाइल की चपेट में आने से मारा गया है। प्लांट परिसर में स्थित एक इमारत को झटकों और प्रोजेक्टाइल के टुकड़ों से नुकसान पहुंचा है।

 

यह भी पढ़ें: अमेरिका-इजरायल से जंग के बीच ईरान ने किन दो लोगों को फांसी पर चढ़ा दिया?

ईरान बोला- बुशहर प्लांट पर चौथी बार हमला हुआ

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'क्या आपको याद है कि यूक्रेन में जापोरिजिया न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास हुई झड़पों पर पश्चिमी देशों ने कितना हाय-तौबा मचाया था? इजरायल और अमेरिका अब तक हमारे बुशहर प्लांट पर चार बार बमबारी कर चुके हैं। इसका रेडियोएक्टिव असर खाड़ी देशों की राजधानियों में जीवन को खत्म कर देगा, न कि तेहरान में। हमारे पेट्रोकेमिकल संयंत्रों पर किए गए हमले भी उनके असली इरादों को जाहिर करते हैं।'

 

 

 

ईरानी नागरिक की मौत, रूस चला रहा सबसे बड़ा निकासी अभियान

ईरान की तसनीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक इजरायल और अमेरिका ने शनिवार को परमाणु प्लांट के आसपास के इलाकों को निशाना बनाया है। मृतक व्यक्ति की पहचान एक ईरानी नागरिक के तौर पर हुई है। अभी तक कोई रेडियोलॉजिकल खतरा नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: क्या ईरान मचा देगा तबाही, उसके जैविक और रासायनिक हथियारों की चर्चा क्यों?

 

रूसी समाचार एजेंसी तास से बातचीत में रूसी परमाणु एजेंसी रोसाटॉम के प्रमुख एलेक्सी लिकाचेव ने कहा कि प्लान के मुताबिक हमने आज निकासी का मुख्य चरण आरंभ कर दिया है। उस दुर्भाग्यपूर्ण हमले के लगभग 20 मिनट बाद बसें बुशहर स्टेशन से ईरान-आर्मेनिया सीमा की तरफ रवाना हो गईं। 198 कर्मचारियों को निकाला जा रहा है। यह अब तक की सबसे बड़ी निकासी है। 

पेट्रोकेमिकल प्लांटों पर भी हमला

ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक शनिवार को ही अमेरिका और इजरायल ने खुजेस्तान प्रांत में पेट्रोकेमिकल कंपनियों को निशाना बनाया। सैन्य ठिकानों के बाद अमेरिका और इजरायल ने औद्योगिक स्थलों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। खुजेस्तान के एक प्रांतीय गवर्नर ने बताया कि फज्र 1 और 2 पेट्रोकेमिकल कंपनियों के अलावा आसपास स्थित अन्य ठिकानों पर भी हमला किया गया है। उधर, महशहर पेट्रोकेमिकल जोन में भी धमाकों की आवाज के बाद धुएं का गुबार उठते देखा गया है।


और पढ़ें