इजरायल ने मंगलवार को ईरान में एक बड़े हमले को अंजाम दिया है। इजरायल ने अपने ताजा हमले में ईरान को ऐसा जख्म दिया है, जिससे देश के नेतृत्व पर संकट पैदा हो सकता है। दरअसल, इजरायल ने तेहरान में उस जगह पर हमला किया, जहां खामनेई के उत्तराधिकारी और ईरान के नए सर्वोच्च नेता को चुनने के लिए बैठक चल रही थी। इजरायली मिसाइल इसी इमारत पर आकर गिरी।
ईरानी न्यूज एजेंसी तस्नीम की खबर के मुताबिक, 'तेहरान के दक्षिण में स्थित असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स बिल्डिंग पर अमेरिका-इजरायल क्रिमिनल्स ने हमला किया।' इस बैठक में ईरान के सुप्रीम नेता को चुनने का काम सौंपा गया था।
यह भी पढ़ें: ईरान में खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में भड़की हिंसा, 26 की मौत
वोटों की गिनती हो रही थी
वहीं, एक इजरायली अधिकारी ने फॉक्स न्यूज़ को बताया, 'इजरायल ने तब हमला किया जब वे सुप्रीम नेता की नियुक्ति के लिए वोटों की गिनती कर रहे थे।' देश के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई शनिवार को अमेरीकी-इजरायली हमलों में मारे गए थे।
यह भी पढ़ें: शपथ के 2 दिन बाद ही मार दिए गए ईरान के नए रक्षा मंत्री? इजरायल ने किया दावा
किसी के बचने की संभावना नहीं
सोशल मीडिया पर इस हमले में क्षतिग्रस्त इमारत की वीडियो वायरल है। हालांकि, इस हमले में फिलहाल किसी के मारे जाने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने कहा कि बिल्डिंग का इस्तेमाल अब बैठक के लिए नहीं किया जा रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हमले में किसी के भी बचने की संभावना नहीं है।