logo

ट्रेंडिंग:

ईरान के लिए इजरायल पर हिजबुल्ला का हमला, IDF ने लेबनान में भी बरसा दीं मिसाइलें

इजरायल अब लेबनान पर बड़ा हमला कर दिया है। दरअसल, लेबनान के हिजबुल्लाह ने पहले इजरायल पर हमला कर दिया, बदले में IDF ने भी मिसाईलें दाग दीं।

israel attacks lebanon

इजरायल का हमला। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ईरान में अमेरिका और इजरायल जबरदस्त कार्रवाई करके जंग छेड़े हुए हैं। ईरान भी गल्फ देशों में बने अमेरिकी सैन्य अड्डों को बमों से उड़ा रहा है। इस बीच लेबनान के संगठन हिजबुल्लाह भी जंग में शामिल होते हुए इजरायल पर हमला कर दिया। इसके बदले में बौखलाए इजरायली सुरक्षा बलों ने भी हिजबुल्लाह के कई ठिकानों पर जवाबी हमला कर दिया। 

 

इजरायली सेना ने कहा कि हिजबुल्लाह के खिलाफ हमले जारी रखते हुए सैनिक दक्षिणी लेबनान में सक्रिय हैं। इजरायल की सेना ने कहा कि वह इजरायल-लेबनान सीमा के भीतर लेबनानी क्षेत्र में अभियान चला रही है। 

 

यह भी पढ़ें: भारत, पाकिस्तान पर करने जा रहा हमला? संसद में खुद राष्ट्रपति जरदारी ने किया दावा

अग्रिम चौकियों को खाली कर रहा लेबनान

वहीं, लेबनान की सरकारी नेशनल न्यूज एजेंसी ने बताया कि लेबनानी सेना इजरायली सीमा के पास स्थित अग्रिम चौकियों को खाली कर रही है। एजेंसी के मुताबिक, सैनिकों को अन्य ठिकानों पर दोबारा तैनात किया जा रहा है। 

इजरायली सेना ने क्या कहा?

इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि उसके जवान सीमा के पास कई जगहों पर तैनात हैं और इसे उसने हिजबुल्ला चरमपंथियों के खिलाफ लड़ रही है। सेना के मुताबिक, यह तैनाती उत्तरी इजरायल में लेबनान सीमा के पास रहने वाले निवासियों की सुरक्षा बढ़ाने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है। इस पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त सैनिकों और वायु रक्षा प्रणालियों की भी तैनाती की गई है।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: 'जैसे भी हो सके तुरंत निकलो...', अमेरिका ने जारी कर दी दर्जनों देशों की लिस्ट

संघर्षविराम के बाद फिर से हमला किया

सेना ने स्पष्ट किया कि सीमा क्षेत्रों में रहने वाले इजरायली नागरिकों से स्थान खाली कराने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। इजरायल हिजबुल्लाह के साथ एक साल से अधिक समय तक चली लड़ाई के खत्म होने पर नवंबर 2024 में संघर्षविराम के बाद से दक्षिणी लेबनान में पांच ठिकानों पर मौजूद हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल नदाव शोशानी ने कहा कि नई तैनाती उन पांच ठिकानों के अतिरिक्त है और इसका मकसद इजरायली सीमावर्ती कस्बों पर हमलों को रोकना है।

 


और पढ़ें