logo

ट्रेंडिंग:

'पीठ में छूरा घोपते हैं,' लंदन में सांसदों ने पाकिस्तान पर क्या कहा?

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि भारत दुनिया के प्रगतिशील देशों के सम्मेलन G-20 को होस्ट करता है, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान T20। पाकिस्तान आतंकियों को शरण देता है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Priyanka Chaturvedi

शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान को बेनकाब करने भारतीय प्रतिनिधिमंडल रविवार को लंदन पहुंचा। शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने रविवार को पाकिस्तान को एक बार फिर बेनकाब किया। उन्होंने कहा कि जहां भारत वैश्विक स्तर पर मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) को बढ़ावा दे रहा है, वहीं पाकिस्तान 'फ्री टेररिस्ट अरेंजमेंट' को प्रोत्साहन दे रहा है। 

लंदन में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की ओर से प्रियंका चतुर्वेदी ने मोर्चा संभाला। उन्होने कहा, 'हमने हाल ही में यूके के साथ FTA समाप्त किया है। कुछ समय पहले ऑस्ट्रेलिया के साथ समझौता हुआ था। हम यूरोपीय संघ और जल्द ही अमेरिका के साथ भी ऐसा करने जा रहे हैं। भारत व्यापार और अर्थव्यवस्था पर ध्यान दे रहा है, जबकि पाकिस्तान दुनिया भर में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। हमें इसे बेनकाब करने की जरूरत है।'

'पाकिस्तान T20 कराता है, भारत G20'
प्रियंका चतुर्वेदी ने तंज कसते हुए कहा कि भारत जहां G20 की मेजबानी करता है, वहीं पाकिस्तान 'T20' की मेजबानी करता है। पाकिस्तान दुनिया के शीर्ष 20 आतंकवादियों को पनाह देता है। उन्होंने ओसामा बिन लादेन का जिक्र करते हुए कहा, 'पाकिस्तान की नीति शुरू से ही आतंकवादियों को समर्थन देना रही है। ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में छिपाया गया, उसे आर्थिक मदद, प्रशिक्षण और समर्थन दिया गया। अमेरिका जैसे तथाकथित सहयोगी से भी पाकिस्तान ने उसे छिपा लिया। वे सामने हाथ मिलाते हैं, लेकिन पीठ पीछे वार करते हैं।'

यह भी पढ़ें: भारत-US में होगा ट्रेड वॉर! स्टील-एल्युमिनियम पर टैरिफ पर तकरार क्या?



'भारत ने आतंकी मारे, दुनिया को कहना चाहिए शुक्रिया'
प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 100 से ज्यादा आतंकियों को मारा है। उन्होंने भारतीय सेना की तारीफ में कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा, 'हमारे सशस्त्र बलों ने 100 से ज्यादा आतंकवादियों को ढेर किया। ये आतंकवादी न केवल भारत, बल्कि दुनिया भर में आतंकी गतिविधियां अंजाम दे सकते थे। विश्व को भारतीय सेना का आभार व्यक्त करना चाहिए।'

'पहलगाम के बहाने देश को बांटने की साजिश हुई'
पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि आतंकवादियों ने पीड़ितों की धार्मिक पहचान पूछकर उन्हें मारने की कोशिश की, जिससे देश को बांटा जा सके। उन्होंने जोर देकर कहा, 'भारत विभाजित नहीं होता। भारत एकजुट रहता है और हम अपनी विविधता का जश्न मनाते हैं, जो हमें एकजुट करती है।'

यह भी पढ़ें: F&O की एक्सपायरी को लेकर BSE और NSE में झगड़ा क्यों? समझें पूरा खेल


ऑपरेशन सिंदूर क्या है?

भारत ने पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का पाकिस्तान से बदला लिया। 6 से 7 मई की दरमियानी रात, भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, कई आतंकी मारे गए। पाकिस्तान यहां आतंकियों की ट्रेनिंग और भर्ती करता था। जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल के कई ठिकाने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में भारतीय एक्शन में ढेर हुए। पाकिस्तान ने जवाबी हमला किया। यह तनाव 10 मई तक चला। 10 मई को दोनों देशों ने संघर्ष विराम का ऐलान किया।


और पढ़ें