logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ट्रंप और मोदी के साथ बात में एलन भी थे? विदेश मंत्रालय ने सच बताया

बीते मंगलवार पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मिडिल ईस्ट संकट पर फोन पर चर्चा की थी। अब दावा किया जा रहा है कि इस फोन कॉल पर एलन मस्क भी थे।

PM MODI DONALD TRUMP AND ELON MUSK

पीएम मोदी, ट्रंप और एलन मस्क, Photo Credit: SORA

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

मिडिल ईस्ट में जारी संकट को लेकर पूरी दुनिया चिंता में है। इसी संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई थी और यह काफी ज्यादा चर्चा में भी रही थी। इस बातचीत को लेकर अब एक नई बात सामाने आ रही थी। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि इस बातचीत में पीएम मोदी और ट्रंप के साथ-साथ दुनिया के दिग्गज टेक लीडर और बिजनेसमैन एलन मस्क भी थे।

 

हालांकि, भारत के विदेश मंत्रालय ने इस बात का खंडन करते हुए इस पर विराम लगा दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह वार्ता सिर्फ और सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच थी और इस दौरान पश्चिम एशिया में जारी स्थितियों के बारे में बात की गई। इससे पहले न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक रिपोर्ट छापी थी जिसमें दावा किया गया था कि डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क भी शामिल थे।

 

यह भी पढ़ें: ट्रंप के नाक में दम कर देगा ईरान! रूस कैसे कर रहा है मिलिट्री मदद?

क्या था दावा?

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ईरान युद्ध पर फोन कॉल के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के साथ एलन मस्क भी थे। उनकी मौजूदगी की रिपोर्ट ने पूरी दुनिया के कूटनीतिक गलियाकों में हलचल मचा दी थी। खासकर तब जब कुछ महीने पहले ही ट्रंप और एलन मस्क के बीच विवाद सामने आ चुका है। एलन मस्क अब न ट्रंप सरकार का हिस्सा हैं और न ही किसी सरकारी पद पर हैं। कुल मिलाकर उनका मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध से कोई कनेक्शन नहीं है। 

 

यह भी पढ़ें: बालेन शाह के PM बनते ही विरोधियों पर कार्रवाई शुरू? केपी ओली गिरफ्तार हो गए

पीएम मोदी और ट्रंप के बीच हुई थी बातचीत

न्यूयॉर्क टाइम की रिपोर्ट में जिस फोन कॉल पर ट्रंप और मोदी के साथ एलन मस्क के जुड़ने की बात कही जा रही थी वह कॉल इसी हफ्ते मंगलवार 24 मार्च को हुई थी। ट्रंप और मोदी के फोन कॉल को लेकर जो जानकारी अब तक सामने आई थी उसके अनुसार, दोनों नेताओं ने ईरान युद्ध और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव पर चर्चा की थी। इसके साथ ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलवाने पर भी बात हुई थी। जब से अमेरिका ने ईरान पर हमला किया है तब से यह पहली बार था जब पीएम मोदी और ट्रंप के बीच बातचीत हुई हो। 

 

इस बाचीत के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर लिखा था कि भारत तनाव को कम करने और जल्ज से जल्द शांति स्थापित करने के पक्ष में है। यह सुनिश्चित करना कि होर्मुज स्ट्रेट खुला और सुरक्षित बना रहे यह पूरी दुनिया के लिए बहुत जरूरी है।


और पढ़ें