logo

मूड

ट्रेंडिंग:

टेस्ला छोड़ने पर सेंडिल पलानी को एलन मस्क ने क्यों कहा 'थैंक यू'? जानिए वजह

दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के सबसे भरोसेमंद स्टाफ में से एक सेंडिल पलानी ने कंपनी को अलविदा कह दिया है। उनके जाने के बाद टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने उनकी तारीफ की।

Elon Musk reacts on Sendil Palani

एलन मस्क, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के फाइनेंस वाइस प्रेसिडेंट सेंडिल पलानी ने करीब 17 साल बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पलानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में अपने फैसले की घोषणा की। जिसमें उन्होंने टेस्ला में अपने लंबे करियर को के बारे में बताया। इसके बाद टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने उनकी तारीफ की।

 

सेंडिल पलानी ने बताया कि उन्होंने कंपनी उस समय जॉइन की थी जब टेस्ला आर्थिक संकट से जूझ रही थी। 2008 के अंत में कंपनी मुश्किल दौर से गुजर रही थी और उसके भविष्य को लेकर काफी अनिश्चितता थी। ऐसे समय में उन्होंने फाइनेंस टीम का हिस्सा बनकर कंपनी के साथ अपनी यात्रा शुरू की थी।

 

यह भी पढ़ें: फार्म हाउस में लगाए टेंट, टेस्ला को बना दिया कैब, युद्ध में कुछ यूं कर रहे मदद

मुश्किल दौर से शुरू हुआ था सफर

सेंडिल पलानी ने अपने पोस्ट में टेस्ला के शुरुआती दिनों का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय कंपनी के कर्मचारियों को बेहद कठिन परिस्थितियों में काम करना पड़ता था। कई बार उन्हें ऑफिस में ही देर रात तक काम करना पड़ता था और कभी-कभी डेस्क के नीचे सोकर भी काम चलाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि उस दौर में पूरी टीम का एक ही लक्ष्य था कंपनी को आगे बढ़ाना। कर्मचारियों की मेहनत और टीमवर्क के कारण ही टेस्ला धीरे-धीरे एक छोटी कंपनी से दुनिया की बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन कंपनियों में शामिल हो सकी।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान पर भी हो रहा युद्ध का असर, पेट्रोल में कटौती, घटी सैलरी, WFH लागू

एलन मस्क ने की तारीफ

सेंडिल पलानी ने अपने संदेश में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने मस्क की नेतृत्व क्षमता और समस्याओं को फर्स्ट प्रिंसिपल के आधार पर हल करने के तरीके की सराहना की। पलानी के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एलन मस्क ने लिखा, 'इतने सालों तक आपके शानदार और यादगार योगदान के लिए धन्यवाद।' मस्क का यह संदेश सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा।

कौन हैं सेंडिल पलानी?

सेंडिल पलानी के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स की कई जानी-मानी यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई की है। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और द व्हार्टन स्कूल से फाइनेंस की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से MBA और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एनवायरनमेंट और रिसोर्सेज में मास्टर्स की डिग्री हासिल की।

 

यह भी पढ़ें: हर जगह हो रही कमी, फिर बांग्लादेश को 5000 टन डीजल क्यों दे रहा भारत?

 

सेंडिल पलानी ने अपने करियर की शुरुआत मैकिन्से एंड कंपनी में एक बिजनेस एनालिस्ट के तौर पर की थी। फिर उन्होंने 2008 में टेस्ला को ज्वाइन किया, जहां उन्होंने सीनियर फाइनेंशियल एनालिस्ट के तौर पर काम किया। बाद में उन्होंने कुछ समय के लिए गूगल और वेंचर कैपिटल फर्म क्लेनर पर्किन्स कॉफील्ड एंड बायर्स में काम किया। हालांकि, वह 2014 में टेस्ला में वापस आ गए और धीरे-धीरे कई अहम पदों पर रहे और 2021 में कंपनी के फाइनेंस के वाइस प्रेसिडेंट बन गए।


और पढ़ें