logo

ट्रेंडिंग:

ट्रंप के मार-ए-लागो रिजॉर्ट की सुरक्षा में सेंध, शॉटगन लेकर घुस गया शख्स

ट्रंप के मार-ए-लागो रिजॉर्ट में रविवार को एक व्यक्ति शॉट गन और फ्यूल कैन लेकर घुस गया। हालांकि, सुरक्षाबलों ने उसे मार गिराया है।

donald trump

डोनाल्ड ट्रंप । Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

फ्लोरिडा के पाम बीच में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में रविवार सुबह सिक्युरिटी में एक बड़ी खामी देखने को मिली। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के मुताबिक एक हथियारबंद व्यक्ति रिसॉर्ट के सुरक्षित इलाके में घुस गया था जिसे बाद में सुरक्षा बलों द्वारा गोली मार दी गई उसे गोली मारकर मार दिया गया।

 

यह घटना रविवार की रात करीब 1:30 बजे (1:30 AM) हुई। शख्स को नॉर्थ गेट के पास देखा गया। उसके पास एक शॉटगन (बंदूक) और एक फ्यूल कैन था। सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स और पाम बीच काउंटी के एक शेरिफ डिप्टी ने उसे रोका।

 

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ प्लान पर पानी फेरने वाली कंपनी की कहानी क्या है?

गोली से हुई मौत

जब व्यक्ति ने शॉटगन उठाकर अधिकारियों की तरफ तान दिया, तो एजेंट्स और डिप्टी ने उस पर गोली चलाई। वह मौके पर ही मर गया। इस घटना में कोई भी अधिकारी घायल नहीं हुआ।

 

व्यक्ति की पहचान अभी आधिकारिक रूप से नहीं बताई गई है। लेकिन जांचकर्ताओं के अनुसार, वह 20 साल की उम्र के आसपास का युवक था और उत्तर कैरोलिना से था। उसके परिवार ने कुछ दिन पहले उसे लापता बताया था।

रास्ते में खरीदी शॉटगन

जांच में पता चला कि वह उत्तर कैरोलिना से निकला और रास्ते में शॉटगन ली। उसकी कार में शॉटगन का डिब्बा बरामद हुआ। वह एक दूसरी गाड़ी के बाहर निकलते समय गेट से घुस गया।

 

ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप उस समय वाशिंगटन में व्हाइट हाउस में थे। ट्रंप आमतौर पर वीकेंड पर मार-ए-लागो में रहते हैं, लेकिन इस बार संयोग से वह वहां नहीं थे।

 

यह भी पढ़ें: टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट खिलाफ, फिर भी 15 फीसदी टैरिफ बढ़ा गए ट्रंप

पहले भी हुई है कोशिश

ट्रंप पहले भी कई बार हत्या की कोशिशों का शिकार हो चुके हैं। इसी महीने सितंबर 2024 में फ्लोरिडा के गोल्फ कोर्स पर ट्रंप की हत्या की साजिश रचने वाले रेयान राउथ को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

 

अभी एफबीआई और सीक्रेट सर्विस मिलकर इस घटना की जांच कर रहे हैं। व्यक्ति का मकसद क्या था, यह अभी साफ नहीं हुआ है।

Related Topic:#Donald Trump

और पढ़ें