logo

ट्रेंडिंग:

ट्रंप को 217 करोड़ रुपये क्यों देगा यूट्यूब? समझिए पूरा मामला

2021 की कैपिटल हिल हिंसा के बाद ट्रंप का अकाउंट सस्पेंड करने पर यूट्यूब अब उन्हें 2.45 करोड़ डॉलर देगी। इसके लिए यूट्यूब ने सेटलमेंट कर लिया है।

donald trump

डोनाल्ड ट्रंप। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक केस के सेटलमेंट के रूप में यूट्यूब से 2.45 करोड़ डॉलर मिलेंगे। भारतीय करंसी में यह रकम लगभग 217 करोड़ रुपये होती है। यह मामला 6 जनवरी 2021 को कैपिटल हिल में हुई हिंसा से जुड़ा था। 


कैपिटल हिल में हुई हिंसा के बाद यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर (अब X) ने ट्रंप के अकाउंट्स को सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद जुलाई 2021 में ट्रंप ने इस सस्पेंशन को इस आधार पर अदालत में चुनौती दी थी कि यह उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन है। 

 

यह भी पढ़ें-- इजरायल-हमास में होगा सीजफायर? क्या है ट्रंप का 20 पॉइंट का पीस प्लान

यूट्यूब का क्या है मामला?

कैपिलट हिल हिंसा के बाद यूट्यूब ने भी ट्रंप का अकाउंट सस्पेंड कर दिया था। ट्रंप ने इसे कैलिफोर्निया की अदालत में चुनौती दी थी। 


इस मामले में लगभग 4 साल बाद सेटलमेंट हो पाया है। सेटलमेंट के रूप में यूट्यूब ट्रंप को 2.45 करोड़ डॉलर की रकम देगा। अदालती दस्तावेजों के मुताबिक, इस समझौते के तहत 2.2 करोड़ डॉलर की रकम नेशनल मॉल को ट्रस्ट को दान की जाएगी। बाकी बची रकम अमेरिकन कंजर्वेटिव यूनियन को जाएगी।

 

यह भी पढ़ें-- अमेरिका के सताए देश ही बनेंगे ट्रंप के लिए काल? जान लीजिए कैसे?

मेटा और X भी कर चुकी है सेटलमेंट

गूगल की यूट्यूब से पहले ट्रंप का अकाउंट सस्पेंड करने को लेकर मेटा और X भी सेटलमेंट कर चुकी है। मेटा ने जनवरी में 2.1 करोड़ डॉलर का सेटलमेंट किया था। वहीं, एलन मस्क की कंपनी X ने भी 1 करोड़ डॉलर में सेटलमेंट किया था।

Related Topic:#Donald Trump#Youtube

और पढ़ें