logo

ट्रेंडिंग:

जगह-जगह मलबा, अस्पतालों में सैकड़ों लोग, भूकंप से बेहाल अफगानिस्तान

अफगानिस्तान में भूकंप से मरने वालो की संख्या 800 से ज्यादा बताई जा रही है। भूकंप का केंद्र नंगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद से 27 किमी दूरी पर स्थित है। भूकंप का एपीसेंटर जमीन के अंदर 8 किलोमीटर गहराई पर था, जिसकी वजह से ज्यादा तबाही मची है।

Earthquake in Afghanistan

अफगानिस्तान में भूकंप, Pic Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

अफगानिस्तान के पूर्वी भाग में कल रात 6.0 रिक्टर स्केल का भूकंप आया। भूकंप में मरने वालो की संख्या 800 से ज्यादा बताई जा रही है। भूकंप का केंद्र नंगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद से 27 किमी दूरी पर बताया गया है। भूकंप का एपीसेंटर जमीन के अंदर 8 किलोमीटर गहराई पर था, जिसकी वजह से ज्यादा तबाही मची है। रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। तबाही पहाड़ी इलाके में आई है जिसके कारण रेस्क्यू करने में दिक्कत को हो रही है। भूंकप के बाद के कई भयावह तस्वीर और लोगों के रोते बिलखते तस्वीरे सामने आई है। 

 

 


भूकंप के क्षेत्र में हेलिकॉप्टर से बचाव कार्य चलाया जा रहा है। भूकंप से तबाही में फंसे हताहतों को हेलीकॉप्टरों से ले जाया गया।  बचाव दल ने नुकसान का आकलन करने, महत्वपूर्ण आपूर्ति पहुंचाने और हजारों बेघर लोगों को बचाने के लिए मदद लगातार पहुंचा रही है। 

 

अफगानिस्तान में भूकंप से सैकड़ों लोगों के मारे जाने की आशंका

 

अफगानिस्तान में आए शक्तिशाली भूकंप से सैकड़ों लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही हैं। फिलहाल मौतों का आकड़ा 600 के पार बताया जा रहा है। दुर्गम इलाका होने के कारण कई लोगों के मलबे में दबे होने की संभावना है जिसके कारण संख्या में और बढ़ोत्तरी हो सकती है। अफ़ग़ानिस्तान के कुनार और नांगरहार प्रांतों में आए भूकंप में कम से कम 800 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 1,555 घायल हुए हैं। ज्यादातर मौतें कुनार में हुईं, जहां सैकड़ों घर तबाह हो गए।

 

भयानक मंजर की तस्वीरें

 

 


और पढ़ें