logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कनाडा के एक स्कूल में गोलीबारी, 6 की मौत कई घायल, PM मोदी ने जताया शोक

PM मोदी ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में भारत कनाडा के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

PM Mark Carney and PM Modi

पीएम मार्क कार्नी और पीएम मोदी । Photo Credit : Narendra Modi

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में स्थित टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को हुई गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना ने पूरे कनाडा को झकझोर दिया है। पुलिस के अनुसार, स्कूल परिसर के भीतर 6 लोग मृत पाए गए, जबकि एक आदमी की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

 

घटना पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा कि वह इस भयावह गोलीबारी से दुखी हैं और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में कनाडा के लोगों के साथ भारत एकजुटता से खड़ा है। सूचना के मुताबिक लगभग 25 व्यक्तियों को स्थानीय चिकित्सा केंद्र में जांच किया जा रहा है। 

क्या हुआ था? 

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाएं स्कूल पहुंचीं। अधिकारियों ने परिसर में प्रवेश कर हमलावर का पता लगाने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तलाशी अभियान चलाया है। तलाशी के दौरान कई पीड़ित मिले। बयान में कहा गया है कि गोली चलाने वाले के रूप में पहचाने गए व्यक्ति का शव भी मिला, जिसके शरीर पर खुद को पहुंचाई गई चोटों के निशान थे।

 

संदिग्ध के अलावा छह लोग स्कूल के अंदर मृत पाए गए। दो अन्य को गंभीर या जानलेवा चोटों के साथ अस्पताल ले जाया गया, जबकि एक की रास्ते में ही मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और घटना के पीछे की मंशा स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। 

पहले भी हुई हैं घटनाएं

टम्बलर रिज की यह घटना कनाडा में हुई सबसे गंभीर गोलीबारी की घटनाओं में से एक मानी जा रही है। अप्रैल 2020 में नोवा स्कोशिया के पोर्टापिक में 16 लोगों की हत्या हुई थी, जिसे आधुनिक कनाडाई इतिहास की सबसे घातक घटना माना जाता है। जनवरी 2017 में क्यूबेक सिटी की मस्जिद में गोलीबारी में छह लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा जनवरी 2016 में सस्केचेवान के ला लोचे में स्कूल पर हमले में चार लोग मारे गए थे। जून 2014 में न्यू ब्रंसविक के मोनक्टन में तीन आरसीएमपी अधिकारियों की हत्या की गई थी। मार्च 2005 में अल्बर्टा के मेयरथोर्प में चार अधिकारियों की गोली मारकर हत्या की गई थी।


और पढ़ें