logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इजरायली सैनिक नोआ मार्चियानो की हत्या करने वाला हमास कमांडर मुहम्मद इसाम ढेर

इजरायली सेना और खुफिया एजेंसी ने एक एयरस्ट्राइक में हमास के कमांडर मुहम्मद इसाम हसन अल-हबिल को मार गिराया है। मुहम्मद ने बंधक बनाई गई इजरायली सैनिक नोआ मार्सियानो की हत्या की थी।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

इजरायली सुरक्षा बलों ने गाजा के शाती रिफ्यूजी कैंप में एक बड़ी स्ट्राइक की है। इस हमले में हमास का सेल कमांडर मुहम्मद इसाम हसन अल-हबिल मारा गया। इस खबर की पुष्टि इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने खुद अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की है। इजरायली खुफिया एजेंसी (ISA) की पूछताछ में यह खुलासा हुआ था कि हबिल ही वह शख्स था जिसने इजरायली सैनिक कॉर्पोरल नोआ मार्सियानो की बेरहमी से हत्या की थी, जब वह हमास की कैद में थीं। 

 

यह कार्रवाई तब की गई जब हमास की ओर से युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की गई, जिसमें इजरायल का एक रिजर्व कंपनी कमांडर घायल हो गया। इसके जवाब में IDF और शिन बेट (ISA) ने हबिल को निशाना बनाया। नोआ मार्सियानो को 7 अक्टूबर के हमले के दौरान नाहल ओज आउटपोस्ट से अगवा किया गया था और बाद में गाजा में उनकी हत्या कर दी गई थी।

 

यह भी पढ़ें: 'हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे', शहबाज ने फिर दोहराया पाकिस्तान का फैसला

पूरी घटना

जांच में सामने आया है कि नोआ को किडनैप करने के बाद गाजा के शिफा अस्पताल के पास एक सुरक्षित अपार्टमेंट में रखा गया था। उस दौरान हुए एक इजरायली हमले में नोआ मामूली रूप से घायल हुई थीं लेकिन बाद में उन्हें शिफा अस्पताल के अंदर ले जाया गया। वहां मुहम्मद हबिल ने उनकी हत्या कर दी थी। नवंबर 2023 में इजरायली सैनिकों ने शिफा अस्पताल के पास से ही नोआ का शव बरामद किया था।

हबिल अकेला ऐसा आतंकवादी नहीं था जो नोआ की मौत का जिम्मेदार था। पिछले कुछ महीनों में इजरायली सेना ने नोआ को बंधक बनाकर रखने वाले अन्य आतंकियों, अब्दुल्ला अबू रयाला और नईम घुल को भी ढेर कर दिया है। हबिल शाती इलाके में हमास की टुकड़ी को दोबारा खड़ा करने की कोशिश कर रहा था, जिसे अब सेना ने नाकाम कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें: वार्ता से पहले अमेरिका के साथ बढ़ा ईरान का तनाव, इजरायल ने रख दी तीन शर्तें

 

इजरायली डिफेंस की ओर से जारी एक पोस्ट में लिखा गया है, 'यह खबर मार्सियानो परिवार के लिए एक तरह से राहत और 'क्लोजर' लेकर आई है।'


और पढ़ें