logo

ट्रेंडिंग:

बांग्लादेश में 1 सीट जीतने वाली 'BJP' के तारिक रहमान से कैसे हैं रिश्ते?

'बीजेपी' नाम से जानी जाने वाली बांग्लादेश जातीय पार्टी ने भोला-1 सीट से जीत हासिल की है। पार्टी ने बीएनपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा है। इसी गठबंधन को सबसे अधिक सीटें भी मिली हैं।

Bangladesh Jatiya Party

बांग्लादेश जातीय पार्टी । (Photo Credit : Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

क्या आप यकीन करेंगे कि बांग्लादेश के आम चुनाव में ‘बीजेपी’ ने एक सीट जीती है? नाम सुनकर चौंकना स्वाभाविक है, लेकिन यह भारत की भारतीय जनता पार्टी नहीं, बल्कि ढाका की बांग्लादेश जातीय पार्टी (BJP) है। बांग्लादेश के 13वें आम चुनाव में उसे सिर्फ भोला-1 संसदीय क्षेत्र से जीत मिली है। यहां से बांग्लादेश जातीय पार्टी के प्रत्याशी अंदलीव रहमान पार्थो ने जीत का पताका फहराया है। उन्होंने 1,05,543 से अपने प्रतिद्वंद्वी जमात-ए-इस्लामी के नेता मोहम्मद नजरुल इस्लाम को हराया है। सबसे अधिक 209 सीटों पर जीत दर्ज कर बीएनपी सबसे बड़ी पार्टी बनी है। 

 

अबकी बार बीजेपी ने बीएनपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। गठबंधन को कुल 212 सीटों पर कामयाबी मिली। आंकड़ों के मुताबिक बीएनपी 209, बांग्लादेश जातिया पार्टी, गनोसामहति आंदोलन और गोनो अधिकार परिषद को एक-एक सीट पर कामयाबी मिली है। विपक्षी दलों में जमानत-ए-इस्लामी और उसके गठबंधन सहयोगियों को 77 सीटों पर जीत मिली है। नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) को सिर्फ छह सीटों से संतोष करना पड़ा है। 

 

यह भी पढ़ें: भारत के साथ अब कैसे होंगे बांग्लादेश के रिश्ते? तारिक रहमान ने बता दिया

मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने का किया था वादा 

चुनाव से पहले पार्थो ने भोला को दक्षिणी क्षेत्र का ‘तिलोत्तमा’ बनाने का वादा किया था। उन्होंने अपने घोषणापत्र में भोला-बरिशाल पुल के निर्माण, एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना और प्रत्येक घर तक गैस कनेक्शन पहुंचाने वादा किया है। इसके अलावा नशा उन्मूलन, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और जिले के लोगों के बुनियादी अधिकार सुनिश्चित करने की भी बात कही थी। 

कौन है अंडालीव रहमान पार्थो ?

अंडालीव रहमान पार्थो एक राजनेता, शिक्षाविद और अधिवक्ता हैं। वह पहले भी भोला-1 से सांसद रह चुके हैं। उन्होंने 2008 के आम चुनाव में अवामी लीग के उम्मीदवार को हराया था। 2009 से 2014 तक वह संसदीय स्थायी समिति (स्थापना मंत्रालय) के सदस्य रहे है। पार्थो पूर्व मंत्री और सांसद नाजिउर रहमान मंजू के पुत्र हैं। वर्तमान में वह ढाका स्थित ब्रिटिश स्कूल ऑफ लॉ के प्रिंसिपल भी हैं।

बीएनपी ने दक्षिणी क्षेत्र में विकास का वादा दोहराया

चुनाव में कुल 50 दलों के 2,028 उम्मीदवार मैदान में थे। इमें 273 निर्दलीय और 85 महिला उम्मीदवारों ने भी अपनी किस्मत आजमाई। बीएनपी गठबंधन की सरकार बनने की स्थिति में पार्थो ने क्षेत्र में 'विकास' सुनिश्चित करने की बात कही है। उनका दावा है कि पार्टी नेतृत्व, विशेषकर बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान दक्षिणी क्षेत्र के विकास पर ध्यान देंगे।

 

यह भी पढ़ें: रीता से फरजाना तक, बांग्लादेश में चुनाव जीतने वाली ये 7 महिलाएं कौन?

बांग्लादेश चुनाव के फाइनल नतीजे

बीएनपी गठबंधन: 212

जमात-ए-इस्लामी गठबंधनः 77 (जमात को 68 सीटें मिलीं)

इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश : एक सीट

अन्यः 7

 दो अन्य सीटों के नतीजे आने बाकी हैं।


और पढ़ें