logo

ट्रेंडिंग:

एलन मस्क के बच्चे की मां ने ग्रोक के खिलाफ क्यों दायर किया मुकदमा?

एलन मस्क के एक बच्चे की मां लेखिका एशले सेंट क्लेयर ने ग्रोक के खिलाफ मुकदमा दाखिल किया है। बता दें कि दोनों ने शादी नहीं की, मगर एक बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे की अभिरक्षा से जुड़ा मामला भी अदालत पहुंच चुका है।

Ashley St. Clair and Elon Musk.

एशले सेंट क्लेयर और एलन मस्क। ( Photo Credit: X/@stclairashley/@elonmusk)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

दिग्गज उद्योगपति एलन मस्क की एआई कंपनी xAI विवादों में घिरती जा रही है। हाल ही में महिलाओं की आपत्तिजनक फोटो बनाने के बाद दुनियाभर में उसकी आलोचना हुई। अब एलन मस्क की एआई कंपनी xAI के खिलाफ अमेरिकी लेखिका एशले सेंट क्लेयर ने न्यूयॉर्क के सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा दाखिल किया है। उन्होंने कंपनी पर आपत्तिजनक तस्वीर बनाने का आरोप लगाया है। 

 

बता दें कि एलन मस्क ने अपने एक्स सोशल मीडिया से ग्रोक को इंटीग्रेट किया है। ग्रोक को xAI ने तैयार किया है। अपनी लॉन्चिंग के समय से ही ग्रोक विवादों में रहा है। हाल ही में एक्स पर साझा किसी महिला की तस्वीर पर जब कोई ग्रोक को प्रॉम्प्ट देता था तो वह महिला की फोटो को आपत्तिजनक बना देता था। सबसे रोचक बात यह है कि एलन मस्क की फोटो को भी ग्रोक ने बिकनी में बना दिया था। इस फोटो पर एलन मस्क ने खुद प्रतिक्रिया दी है।

 

यह भी पढ़ें: 'मचाडो ने मेरे काम के लिए नोबल दिया', वेनेजुएला की नेता विपक्ष पर फिदा ट्रंप

 

एशले सेंट क्लेयर ने आरोप लगाया कि ग्रोक ने उनकी आपत्तिजनक तस्वीर बनाई है। एक तस्वीर में वह नाबालिग थी, उसे भी आपत्तिजनक बनाई। उन्होंने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग की। क्लेयर ने यह भी बताया कि कंपनी ने दावा किया है कि उनका एआई टूल आपत्तिजनक तस्वीरें बनाना बंद कर दिया है। मगर यह सच नहीं है।
 
एशले सेंट क्लेयर ने दावा किया कि जवाबी कार्रवाई में एक्स ने उनका अकाउंट भी बंद कर दिया। उन्होंने अदालत को बताया कि ग्रोक ने उनके बचपन की कई तस्वीरों को आपत्तिजनक फोटो में बदला। इसके अलावा कई नग्र, वीर्य से लथपथ और गैर-कानूनी तस्वीरें तैयार कीं और यह सब फोटो को हटाने के अनुरोध की जानकारी होने के बाद ग्रोक और एक्सएआई ने किया। 

कौन लड़ रहा क्लेयर का केस?

अदालत में एशले सेंट क्लेयर का पक्ष वकील कैरी गोल्डबर्ग ने रखा। उनका दावा है कि ग्रोक सुरक्षित नहीं है। यह उत्पीड़न और शोषण का टूल बन गया है। इसका सबसे अधिक खामियाजा एशले सेंट क्लेयर को भुगतना पड़ा। ग्रोक ने उनकी मंजूरी के बिना अश्लील और आपत्तिजनक तस्वीर बनाई। इन्हें एक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा भी किया। कंपनियों को अपने उत्पाद के कारण होने वाले नुकसान से बचने का अधिकार नहीं मिलना चाहिए।  

 

यह भी पढ़ें: जब मर्द जाते हैं कमाने, तब औरतें उठाती हैं बंदूक, कश्मीर में कहां हो रहा ऐसा?

क्लेयर के साथ एलन मस्क का क्या विवाद?

लेखिका एशले सेंट क्लेयर और एलन मस्क के बीच बच्चे का एक विवाद चल रहा है। लेखिका का दावा है कि मस्क उनके बेटे रोमुलस के बाप हैं। दूसरी तरफ एलन मस्क भी क्लेयर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कह चुके हैं, ताकि बच्चे की पूरी अभिरक्षा मिल सके। एलन मस्क ने एक्स पर लिखा था, 'मैं आज पूर्ण अभिरक्षा के लिए याचिका दायर करूंगा, क्योंकि उनके बयान से संकेत मिलता है कि वह एक वर्षीय लड़के का लिंग परिवर्तन कर सकती हैं।'


और पढ़ें