logo

ट्रेंडिंग:

हांगकांग अग्निकांड में 146 की मौत, जांच की मांग करने वाले पर राजद्रोह का केस

हांगकांग अग्निकांड के बाद लोगों को गुस्सा भड़कने लगा है। निष्पक्ष जांच की मांग उठाई जा रही है। इस बीच हांगकांग प्रशासन ने एक 24 वर्षीय छात्र को राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया है।

hong kong fire

हांगकांग की इमारतों में लगी आग। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

सात दशकों में सबसे भयानक अग्निकांड ने हांगकांग को हिला कर रख दिया है। मृतकों का आंकड़ा एक दमकलकर्मी समेत 146 तक पहुंच गया है। वहीं 40 लोग लापता हैं। 12 दमकलकर्मी समेत कुल 79 लोग झुलसे हैं। मृतकों में सात इंडोनेशियाई नागरिक भी शामिल हैं। इस बीच हांगकांग ने तीन दिवसीय शोक की घोषणा की। सोमवार को सभी सरकारी कार्यालयों में हांगकांग का झंडा आधा झुका रहेगा।

 

इस बीच रविवार को अग्निकांड के पांच दिन बाद हांगकांग के लोग मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। बड़ी संख्या में पहुंचे लोग रोते-बिलखते दिखे। एक व्यक्ति ने फूले के गुलदस्ते के साथ एक नोट छोड़ा। इसमें लिखा था- 'यह केवल एक हादसा नहीं है, यह एक अन्यायपूर्ण व्यवस्था का बुरा फल है, जो आप पर टूट पड़ा। यह ठीक नहीं है।' 

 

हांगकांग के ताई पो स्थित वांग फुक कोर्ट के आठ में से सात ब्लॉकों में एक सात बुधवार की दोपहर आग लगी थी। 2024 के जुलाई महीने से सभी आठ ब्लॉकों में रेनोवेशन का काम चल रहा था। इमारतों को बांस की मचान और हरे रंग की जाली से ढका गया था। अभी तक की जांच में सामने आया है कि रेनोवेशन में अत्यधिक ज्वलनशील स्टायरोफोम पदार्थ के इस्तेमाल से आग तेजी से भड़की। हांगकांग प्रशासन अग्निकांड मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुका है।

 

यह भी पढ़ें: 'अर्थशास्त्र पर राजनीति हो रही हावी', विदेश मंत्री जयशंकर ने क्यों कही ये बात?

स्टेशन पर पर्चे बांटे, राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार

आवासीय परिसर में लगी भयानक आग के बाद हांगकांग की जनता में बेहद गुस्सा है। एक छात्र ने जवाबदेही तय करने की मांग उठाई। 24 वर्षीय माइल्स क्वान ने रेलवे स्टेशन के बाहर पर्चे बंटे। इनमें अग्निकांड मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की गई थी। माइल्स क्वान का कहना है कि मौजूदा हांगकांग अंदर और बाहर से कई खामियों से भरा है। लोगों को इस पर खुलकर बात करना होगा। एक दिन में करीब 10 हजार लोगों ने माइल्स क्वान का समर्थन किया और ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया।

 

हांगकांग मीडिया के मुताबिक राजद्रोह के आरोप में राष्ट्रीय सुरक्षा पुलिस ने माइल्स क्वान को गिरफ्तार कर लिया है। अपनी गिरफ्तार से पहले क्वान ने कहा था कि हम बहुत बुनियादी मांगें उठा रहे हैं। अगर यह विचार राजद्रोही या सीमा को पार करने जैसे है तो अब मैं किसी भी चीज के नतीजों की भविष्यवाणी नहीं कर सकते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने राष्ट्रपति से क्यों मांगी माफी?

कैसे मदद पहुंचा रहा हांगकांग प्रशासन? 

अग्निकांड के बाद वांग फुक कोर्ट में रहने वाले सैकड़ों परिवारों के सामने सबसे बड़ा संकट सर्दी में छत की व्यवस्था करने का है। अभी तक प्रशासन ने 1,827 लोगों को अस्थायी घरों, होटल और छात्रावासों में रखा है। करीब 40 लोगों अस्थायी शेल्टर में शरण ली है। पूरे हांगकांड में 1,600 अस्थायी घरों की व्यवस्था की गई है। अग्निकांड के बाद हांगकांग की सरकार ने हर प्रभावित परिवार को 1,284 अमेरिकी डॉलर की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया था। अभी तक 1,800 से अधिक परिवारों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 929 परिवारों को भुगतान किया जा चुका है। 

Related Topic:#China#Fire Accident

और पढ़ें