logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पूर्व PM नफ्ताली बेनेट की हत्या की साजिश नाकाम, ईरान ने इजरायली को दी थी सुपारी

इजरायल ने अपने पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट की हत्या की साजिश को नाकाम कर दिया है। ईरान के इशारे पर उन्हें मारने का प्लान एक इजरायली युवक बना रहा था। मगर खुफिया एजेंसी शिन बेट ने उसे पहले ही पकड़ लिया।

Former Israeli PM Naftali Bennett.

इजरायल के पूर्व पीएम नफ्ताली बेनेट। ( Photo Credit: X/@GBX_Press)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इजरायल की घरेलू खुफिया एजेंसी शिन बेट ने पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट की हत्या की साजिश रचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार 22 वर्षीय युवक की पहचान अमी गैदारोव के रूप में हुई है। वह हाइफा का रहने वाला है। इजरायली पुलिस और शिन बेट के मुताबिक युवक ईरान के संपर्क में था और विस्फोटक तैयार कर रहा था, ताकि पूर्व पीएम नेफ्ताली बेनेट को की हत्या को अंजाम दिया जा सके।

 

इजरायली खुफिया एजेंसी ने बताया कि आरोपी युवक 2025 के अगस्त महीने से ही ईरानी हैंडलर के संपर्क में था। भारी धनराशि के बदले वह कई कार्यों को अंजाम कर चुका था। अबकी बार उसे विस्फोटक सामग्री तैयार करने का निर्देश मिला था।

 

यह भी पढ़ें: हिजबुल्लाह चीफ के भतीजे की मौत, 10 मिनट में इजरायल ने कैसे मचाई तबाही?

 

उसने विशेष संचार उपकरण खरीदे, ताकि अपने हैंडलर और सहयोगियों से सुरक्षित तरीके से बाचती की जा सके। उसने हाइफा में ही एक अपार्टमेंट भी किराये पर लिया। उसने अपनी हर गतिविधि की फोटो और वीडियो बनाए। इन्हें आगे ईरानी हैंडलरों तक भेजा। इससे ईरानी हैंडलर को इससे काम पूरा होने का मैसेज गया। आरोपी ने ईरानी हैंडलर के कहने पर विस्फोटक सामग्री जुटाई और कुछ अन्य लोगों को भी भर्ती किया। 

 

इजरायली पुलिस ने दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है। उन्होंने कच्चा माल हासिल करने, विस्फोटक को छिपाने और टेस्टिंग करने में मदद की। आरोपियों ने इजरायल के अंदर कई स्थानों पर अलग-अलग जगह विस्फोटक का परीक्षण भी किया था। 

 

यह भी पढ़ें: क्या कतर और ओमान वाली चाल में फंस गया पाकिस्तान, कैसे झटका दे सकता है इजरायल?

 

ईरान पर इजरायली हमले के वक्त गैदारोव को खुफिया जानकारी जुटाने का काम मिला। उसे हाइफा बंदरगाह और मिसाइल से तबाह होने वाली जगह की तस्वीरें लेने को कहा गया था। हालांकि अमी गैदारोव कोई घटना को अंजाम देता, उससे पहले ही मार्च महीने में उसे लाहाव 433 राष्ट्रीय अपराध इकाई और शिन बेट के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार कर लिया गया।


और पढ़ें