अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक और धमकी दी है। उन्होंने कहा कि आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी। उसे दोबारा कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को मंगलवार रात तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने का समय दिया था। मगर अभी तक ईरान ट्रंप की धमकी के आगे नहीं झुका है। उसने साफ कह दिया है कि अस्थायी युद्धविराम के बदले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को नहीं खोला जाएगा।
समय सीमा खत्म होने से कुछ समय पहले डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद ऐसा ही होगा। अब जब पूरी तरह से सत्ता परिवर्तन हो गया है, जहां अलग-अलग अधिक समझदार और कम कट्टर सोच वाले लोग हावी हैं तो शायद कुछ बहुत ही शानदार और क्रांतिकारी होने की उम्मीद है; कौन जाने? हमें आज रात पता चल जाएगा, यह दुनिया के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे अहम पलों में से एक है। 47 सालों की जबरदस्ती, भ्रष्टाचार और मौत का सिलसिला आखिरकार खत्म हो जाएगा।'
यह भी पढ़ें: खार्ग आईलैंड पर अमेरिका का हमला, ईरान बोला- संयम का समय खत्म
पहले दे चुके ईरान बनाने की धमकी
डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के माध्यम से तेहरान से बातचीत करने की खूब कोशिश की। मगर ईरान ने प्रत्यक्ष तौर पर बातचीत से इनकार कर दिया। उसका कहना है कि बातचीत की आड़ में अमेरिका पहले दो बार हमला कर चुका है। ऐसे स्थिति में बातचीत करना ईरान के हित में नहीं होगा।
यह भी पढ़ें: तुर्की में इजरायली वाणिज्य दूतावास के पास बड़ा हमला, तीन की मौत; दो घायल
ट्रंप ने ईरान को पहले पांच दिन और बाद में 10 दिन की मोहलत दी। सोमवार को यह समय सीमा खत्म होने वाली थी। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने एक पोस्ट करके ईरान को मंगलवार रात आठ बजे तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने का समय दिया था। यह भी कहा था कि अगर ईरान ने कोई समझौता नहीं किया तो ईरान को नरक बना दिया जाएगा।
कई वर्षों तक तेल और गैस से वंचित रहेंगे
अपनी पुरानी धमकी में ट्रंप ने ईरान के सभी पुलों और बिजली संयंत्रों को तबाह करने की धमकी दी थी। इस बीच ईरान के आईआरजीसी ने कहा कि अगर अमेरिका रेड लाइन पार करता है और नागरिक ठिकानों पर हमला करता है तो वह क्षेत्र के बाहर जवाबी कार्रवाई करेगा। अमेरिका और उसके सहयोगियों को कई वर्षों तक तेल और गैस से वंचित कर दिया जाएगा।