logo

ट्रेंडिंग:

ट्यूशन के बहाने किया 89 टीनएजर्स का यौन शोषण, भतीजे को चुपके से मिली पेन ड्राइव

फ्रांस से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक 79 साल के पूर्व टीचर पर पिछले 60 सालों में 89 टीनएजर्स का यौन शोषण और रेप करने का आरोप लगा है।

79 year old Jacques Leveugle accused sexual abuse at least 89 minors

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit; Meta AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

फ्रांस से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जैक्स लेव्यूगल नाम के 79 साल के शख्स पर पिछले छह दशकों में 89 टीनएजर्स का यौन शोषण और रेप करने का आरोप लगा है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, पीड़ितों में नौ भारतीय टीनएजर्स भी शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि ये कथित अपराध 1967 से 2022 के बीच कई देशों में हुए थे।

 

ग्रेनोबल के प्रॉसिक्यूटर एटियेन मंटो के मुताबिक, यह मामला अक्टूबर 2023 में तब सामने आया जब आरोपी के भतीजे को शक हुआ। जैक्स लेव्यूगल उस समय फ्रांस में अपने भाई से मिलने गया हुआ था। भतीजे ने एक यूएसबी ड्राइव की जांच की जिसमें कथित तौर पर 13 से 17 साल के टीनएजर्स के साथ यौन संबंधों का विस्तृत रिकॉर्ड, फोटो और लिखे हुए डिस्क्रिप्शन थे। बताया गया कि इस मटीरियल को 15 खंडों में संकलित किया गया था।

 

यह भी पढ़ें: कनाडा के स्कूल में भीषण गोलीबारी, संदिग्ध हमलावर समेत 10 की मौत

कौन हैं जैक्स लेव्यूगल?

पुलिस के मुताबिक, जैक्स लेव्यूगल ने लंबे समय तक इनफॉर्मल ट्यूटर और हॉलिडे कैंप असिस्टेंट के तौर पर काम किया। वह बच्चों को विदेशी भाषाएं और कल्चरल एक्टिविटी सिखाने के बहाने उनसे संपर्क करता था। जांच में पता चला है कि फ्रांस के अलावा, उसने जर्मनी, स्विट्जरलैंड, मोरक्को, नाइजर, अल्जीरिया, फिलीपींस, भारत, कोलंबिया और न्यू कैलेडोनिया जैसे देशों में भी समय बिताया, जहां उसने कथित अपराध किए।

40 पीड़ितों की हुई पहचान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 89 पीड़ितों में से लगभग 40 की पहचान हो चुकी है। कई नाम आरोपी की पर्सनल डायरी में सिर्फ पहले नाम के तौर पर लिखे हैं, जिससे पहचान मुश्किल हो जाती है। इसलिए, फ्रेंच अधिकारियों ने आरोपी का नाम जारी किया है और दूसरे संभावित पीड़ितों से आगे आने की अपील की है।

 

यह भी पढ़ें: 12.7 करोड़ वोटर, 350 सांसद और एक PM, बांग्लादेश कैसे चुनता है अपना नेता?

 

पूछताछ के दौरान, आरोपी ने कथित तौर पर अपनी मां और चाची की हत्या करना भी कबूल किया। आरोप है कि उसने 1974 में अपनी कैंसर से पीड़ित मां और 1992 में अपनी 92 साल की चाची की तकिये से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इन आरोपों की अलग से न्यायिक जांच शुरू की गई है।

Related Topic:#International News

और पढ़ें