logo

ट्रेंडिंग:

अगर 90s के सिंगर होते हनी सिंह तो कैसा गाते? खुद सुन लीजिए

रैपर हनी सिंह को पॉप सॉन्ग के लिए जाना जाता है। क्या आपने कभी सोचा है अगर हनी 90s के दशक में इन गानों को कैसे गाते?

honey singh

हनी सिंह, Photo Credit: हनी सिंह

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह के गाने सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं। उन्हें पॉप सॉन्ग और बीट्स के लिए जाना जाता है। उनके पार्टी सॉन्ग्स लोगों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि हनी सिंह अपने पॉप गानों को 90s के समय में कैसे गाते?

 

सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड शुरू हुआ है। इन दिनों पुराने गानों के ओरिजिनल बैकग्राउंड को हटाकर 90s के धुनों  से मिक्स किया जा रहा है। फिल्म के गानों को एआई की मदद से बदल जा रहा है। लोगों को ये गाने खूब पसंद आ रहे रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें- 41 की उम्र में दूसरी बार मां बनी भारती सिंह, बेटी की ख्वाहिश रह गई अधूरी

90 में कैसे गाते हनी सिंह?

हम आपको हनी सिंह के पॉपुलर सॉन्ग्स को 90 के वर्जन में सुना रहे हैं। इस लिस्ट में 'डोप शोप', 'लुंगी डांस', 'कुड़िए नी तेरे ब्राउन रंग', 'ब्राउन रंग' शामिल है। सोशल मीडिया पर इन गानों के एआई वर्जन को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। किसी ने इन गानों की धुन को एआई की मदद से 90s का बना दिया है। एआई वर्जन में गाने के बोल वही हैं। आप भी सुनें एआई वर्जन वाले गाने।

 

 

 

यह भी पढ़ें- 'चिरंजीवी हनुमान' का फर्स्ट लुक जारी, AI से बनी फिल्म की खूब तारीफ कर रहे लोग

 

 

क्यों चर्चा में है यह ट्रेंड?

 

90s के गानों से मिलेनियल्स को खास लगाव है। वे जैसे ही इन गानों को सुनके है उन्हें नॉस्टैल्जिया महसूस होने लगता है। 90s का दौर बिल्कुल अलग था। वहीं, zen g के लिए के लिए जो भी कूल है वही उनका ट्रेंड है। इन गानों को मॉर्डन टच दिया गया है जो उसे कैची बनाता है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो हनी सिंह का हाल ही में 'आदत' गाने का टीजर आया है। पहली बार एपी ढिल्लों और हनी सिंह साथ में नजर आ रहे हैं। इस म्यूजिक वीडियो वाणी कपूर भी नजर आ रही हैं। यह गाना 22 दिसंबर को रिलीज होगा।

 

Related Topic:#Honey Singh

और पढ़ें