logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'सैयारा' गाने वाले कौन हैं ये दो कश्मीरी गायक? रातोरात बदली किस्मत

'सैयारा' का टाइटल ट्रैक दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने को कश्मीरी सिंगर फहीम अब्दुल्ला ने गाया है और अरसलान निजामी ने कंपोज किया है। आइए जानते हैं कौन है ये सिंगर्स।

Arslan Nizami and Faheem Abdullah

अरसलान निजामी और फहीम अब्दुल्ला (Photo Credit: Faheem Abdullah insta handle)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' सिनेमाघरों में बंपर कमाई कर रही है। फिल्म का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा ने लीड रोल निभाया है। अहान और अनीत के काम की जमकर तारीफ हो रही हैं। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों और क्रिटिक्स का दिल जीत लिया। इस फिल्म से दोनों कलाकारों ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। 'सैयारा' की कहानी से ज्यादा गाने ने लोगों को ध्यान खींचा है। फिल्म का टाइटल ट्रैक 'सैयारा' लोगों की जुबान पर चढ़ गाया है। क्या आप जानते हैं इस गाने को किसने गाया है?

 

फहीम अब्दुल्ला और अरसलान निजामी ने मिलकर गाया है। फहीम और अरसलान दोनों कश्मीर से हैं। 'सैयारा' के ट्रैक के फहीम ने गाया है और अरसलान ने कंपोज किया है। अरसलान ने अपने इंटरव्यू में बताया कि म्यूजिक में करियर बनाने के लिए नौकरी छोड़कर मुंबई आ गए और फहीम को भी बुला लिए। हमारे पास 14 दिनों का खर्च उठाने के लिए पैसे थे और 13वें दिन हमें तनिष्क बागची मिले जो 'सैयारा' के लिए गाने बना रहे थे। इस मुलाकात ने हमारी जिंदगी बदल दी।

 

यह भी पढ़ें- 'मुझे प्रताड़ित किया जा रहा, कोई मदद करो', तनुश्री दत्ता की अपील

कौन हैं फहीम अब्दुल्ला

फहीम अब्दुल्ला कश्मीर के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2020 में 'झेलम' गाने से की थी। इसके बाद 'इश्क', 'गल्लां', 'ए याद', 'जुदाई', 'तेरा होना', 'आंखें', 'हम देखेंगे' जैसे कई वायरल गाने गाए हैं। कश्मीर से बाहर उन्हें ज्यादा लोग नहीं जानते थे। 'सैयारा' से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया है। वह गायक, सॉन्ग राइटर, शायर, वक्ता हैं। वह अपने क्षेत्र से प्रेरित छोटी कविताएं और कहानियां लिखते हैं। फहीम ने 'एक था टाइगर', 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक कबीर खान के साथ एक विज्ञापन में असिस्टेंट की भूमिका निभाई हैं।

 

 

यह भी पढ़ें- किरण खेर ने नहीं दिया सरकारी घर का किराया, अब मिल गया 12 लाख का नोटिस

अरसलान निजामी

अरसलान निजामी लेह में सिविल इंजीनियर के तौर पर काम करते थे और पार्ट टाइम में सॉन्गराइटर और कंपोजर थे। अरसलान और फहीम साथ में कई सालों से काम कर रहे थे। दोनों का म्यूजिक कश्मीर में पॉपुलर था लेकिन बाकी लोग नहीं जानते थे। अरसलान चाहते थे कि उनके म्यूजिक के बारे में सभी लोग जानें। उन्होंने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया और मुंबई आ गए। अरसलान ने 'तेरा होना', 'तू धूर', 'ये खिड़कियां' और 'मेरी दास्तान' गाने का कंपोजिशन किया है।

 

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap