logo

ट्रेंडिंग:

ऑस्कर में प्रियंका के सामने लगाए फ्री फिलिस्तीन के नारे, हैं कौन जेवियर बार्डेम?

ऑस्कर में जब जेवियर बार्डेम फ्री फिलिस्तीन के नारे लगा रहा थे, प्रियंका चोपड़ा भी समर्थन में सिर हिलाती नजर आईं।

Oscar

ऑस्कर 2026 में प्रियंका चोपड़ा और जेवियर बार्डेन। pPhoto Credit: OSCAR

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

स्पैनिश एक्टर जेवियर बार्डेम, 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में स्टेज पर कुछ ऐसा किया है कि दुनियाभर में उनकी तारीफ हो रही है। उन्होंने ऑस्कर मंच पर आकर शांति और फिलिस्तीन की आजादी के नारे लगाए हैं। वह बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड देने के लिए प्रियंका चोपड़ा के साथ आए थे। जेवियर बार्डेम ने स्टेज पर छोटा लेकिन साफ संदेश दिया, 'नो टू वॉर एंड फ्री फिलिस्तीन'; उनके नारे का मतल है कि युद्ध नहीं चाहिए और फिलिस्तीन को आजाद करना चाहिए। 

जेवियर बार्डेम के नारे पर हॉल में मौजूद लोगों ने जोरदार तालियां बजाईं। सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो रहा है। रेड कार्पेट पर उन्होंने अपने सूट पर दो पिन लगाए थे। एक पिन पर लिखा था 'नो आ ला ग्वेरा', जिसका मतलब होता है कि युद्ध नहीं चाहिए। उन्होंने साल 2003 में इराक युद्ध के खिलाफ भी ऐसा ही संदेश दिया था। उन्होंने दूसरा पिन 'आर्टिस्ट्स फॉर सीजफायर' ग्रुप का पहना था। 

यह भी पढ़ें: 'सिनर्स' में खास क्या है जिसे ऑस्कर के लिए सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिले?

जेवियर बार्डेम ने ऐसा नारा क्यों लगाया?

जेवियर बार्डेम हीरो होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वह फिलिस्तीन की आजादी की मांग करते हैं। वह गाजा में इजरायल की ओर से छेड़ी गई जंग के खिलाफ बोलते आए हैं। उन्होंने इजरायल के पीएम नेतन्याहू की आलोचना की है और कहा है कि गाजा में हो रहा मानवीय संकट मंजूर नहीं है। वह इसे भयानक और अमानवीय बताते हैं और हिंसा रोकने की मांग करते हैं।

 

 

कौन हैं जेवियर बार्डेम?

जेवियर बार्डेम स्पेनिश फिल्मों के सुपरस्टार हैं। उनका जन्म 1 मार्च 1969 को स्पेन के कैनरी आइलैंड में हुआ था। वह अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं। उन्होंने 1990 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। स्पेन में 'जॉमन जॉमन', 'लॉस ल्यूनेस अल सोल' और 'मार अदेंट्रो' जैसी फिल्मों से वह काफी लोकप्रिय हुए। 

यह भी पढ़ें: मराठी फिल्म 'दशावतार' को मिला ऑस्कर में नॉमिनेशन, हर तरफ क्यों हो रही है चर्चा?

जेवियर बार्डेम की चर्चित फिल्में कौन सी हैं?

हॉलीवुड में उनकी सबसे बड़ी कामयाबी 2007 की फिल्म 'नो कंट्री फॉर ओल्ड मेन' थी। उन्होंने इस फिल्म में डरावने हत्यारे की भूमिका निभाई थी। उन्हें इस रोल के लिए ऑक्सर अवार्ड मिला था। वह पहले स्पेनिश अभिनेता बने जिन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर मिला।

जेवियर बार्डेम कई बार ऑस्कर के लिए नामांकित हुए हैं। वह 'बिफोर नाइट फॉल्स', 'ब्यूटीफुल' और 'बीइंग द रिकार्डोस' में नजर आ चुके हैं। जेवियर बार्डेम ने 'स्काईफॉल', 'ड्यून' सीरीज, 'द लिटिल मरमेड', 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' और 'मदर' जैसी बड़ी फिल्मों में भी काम किया है।

यह भी पढ़ें: मदर इंडिया से होमबाउंड तक, गरीबी दिखाने वाली इन फिल्मों को मिला ऑस्कर नामिनेशन

 

एक नजर, निजी जिंदगी पर 

साल 2010 में उन्होंने अभिनेत्री पेनेलोपे क्रूज से शादी की थी, जिनके साथ वे कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। उनके दो बच्चे हैं। जेवियर बार्डेम पर्यावरण और मानवाधिकारों के लिए भी काम करते हैं। वह ग्रीनपीस के साथ जुड़े रहे हैं।

Related Topic:#Priyanka Chopra

और पढ़ें