logo

ट्रेंडिंग:

'बार्डर 2' से चमके परमवीर सिंह चीमा कौन हैं? सूबेदार निशान सिंह के रोल में छाए

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।

Paramveer Singh Cheema

परमवीर सिंह चीमा, Photo Credit: Paramveer Singh Insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

वॉर मूवी 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। इस फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो गए है। फिल्म को दर्शक और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। चारों कलाकार के काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

 

'बॉर्डर 2' में परमवीर सिंह चीमा ने सूबेदार निशान सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके काम को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वह ओटीटी का जाना माना नाम है। फैंस परमवीर के बारे में जानना चाहते हैं।

 

यह भी पढ़ें: बोंकर्स कॉर्नर के फाउंडर ने नमिता संग डील की साइन, बाकी शार्क्स को दिखाया तेवर

कौन हैं परमवीर सिंह चिम्मा?

परमवीर सिंह चिम्मा को इंडस्ट्री में ज्यादा समय नहीं हुआ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल इश्कबाज से किया है। इसके बाद वह कलीरें और जीत की जिद्द में नजर आए थे। उनके काम को वेब सीरीज टब्बर से पहचान मिली थी। वह ओटीटी का जाना माना नाम है।

 

2025 में उन्हें 'ब्लैक वारंट' से ग्लोबल फेम मिला। ब्लैक वारंट नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। इसके अलावा 'सपने वर्सेस एवरीवन' और 'चमक' में भी उनकी वर्स्टाइल ऐक्टिंग को लोगों ने पसंद किया। ओटीटी सीरीज के अलावा वह धनुष और कृति सेनन की फिल्म 'तेरे इश्क में' सेकंड लीड की भूमिका निभाई थी। वह अब 'बॉर्डर 2' में नजर आए हैं। फिल्म में उनके काम को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में नंबर 1 बनी 'धुरंधर', बैन के बावजूद लोगों ने धड़ल्ले से देखी फिल्म

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'बॉर्डर 2' का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया और निर्माण जे.पी दत्ता ने किया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 377 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म का सीक्वल 30 साल बाद रिलीज हुआ है। फिल्म का पहला पार्ट 1997 में रिलीज हुआ था। फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने ऐलान किया है कि 'बॉर्डर 3' भी लेकर आएंगे।

 

 

 


और पढ़ें