logo

मूड

ट्रेंडिंग:

विवेक अग्निहोत्री ने बदला 'द दिल्ली फाइल्स' का नाम, क्यों झूमे फैंस?

विवेक अग्निहोत्री अपनी अपकमिंग फिल्म ' द दिल्ली फाइल्स' को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने इस फिल्म का नाम बदल कर 'द बंगाल फाइल्स' कर दिया गया है। आइए जानते हैं किस पर आधारित है फिल्म की कहानी।

vivek agnihotri changed film name

विवेक अग्निहोत्री (Photo Credit: Vivek Agnihotri insta handle)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री अपनी अपकमिंग फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर' को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म दिल्ली फाइल्स का नाम बदलकर 'द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ' कर दिया है। यह फिल्म इस साल 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

 

इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी समेत अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। विवेक अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर बदले हुए नाम के साथ शेयर किया है।

 

ये भी पढ़ें- अक्षय की 'हाउसफुल 5' ने पार किया 100 Cr का आंकड़ा, पीछे रह गई ठग लाइफ

विवेक अग्निहोत्री ने बदला फिल्म का नाम

 

 

इस पोस्ट को शेयर करते हुए विवेक ने लिखा, 'बड़ा ऐलान द दिल्ली फाइल्स अब द बंगाल फाइल्स होगी। इस फिल्म का टीजर 12 जून 2025 को रिलीज होगा'। फिल्म के पोस्टर को देखकर फैंस बेहद खुश है। लोगों का कहना है कि अब बनी बात। इस फिल्म के टीजर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

 

फिल्म की कहानी 1940 के दशक के दौरान अविभाजित बंगाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर आधारित है। विवेक का दावा है कि इस फिल्म के जरिए भारतीय इतिहास के अनदेखे हिस्से को दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग करने में कई तरह की मुश्किलें आईं जिसकी वजह से फिल्म को कोलकाता की बजाय मुंबई में शूट किया गया है। फिल्म की कहानी मुख्य रूप से एक्शन डे और नोखाली दंगों पर फोक्स करती है। फिल्म में हिंदुओं के नरसंहार को दिखाया गया है।

 

ये भी पढ़ें- अजय देवगन के भांजे की वजह से सिद्धार्थ निगम से छिन गई 'आजाद' मूवी

विवेक की ट्रिलॉजी फिल्म है 'द बंगाल फाइल्स'

'द बंगाल फाइल्स' की कहानी विवेक अग्रिहोत्री ने लिखी है जबकि अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म विवेक के ट्रिलॉजी की तिसरी किस्त है। इससे पहले 'द ताशकंद फाइल्स' (2019) और 'द कश्मीर फाइल्स' (2022) में रिलीज हो चुकी है। 'द कश्मीर फाइल्स' को लोगों ने खूब पसंद किया था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' थी। यह फिल्म दर्शकों को इंप्रेस करने में नाकमयाब रही थी।

 

 

 


और पढ़ें